By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: चेंबूर महिला मंडल की संगठन यात्रा सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

चेंबूर महिला मंडल की संगठन यात्रा सम्पन्न

Last updated: January 12, 2026 4:49 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

चेंबूर। तेरापंथ सभा भवन, चेंबूर में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल (ABTMM) द्वारा चेंबूर महिला मंडल की संगठन यात्रा का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की महामंत्री श्रीमती रचना जी हिरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही समिति सदस्या श्रीमती समृद्धि जी बोकाडिया, श्रीमती रेखा जी सिंयाल एवं श्रीमती नूतन जी लोढ़ा की विशिष्ट उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीजी पंकज श्री जी एवं साध्वीजी वृंद के मंगल पाठ से हुआ। इसके पश्चात कोर टीम एवं महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। महिला मंडल की बहनों ने सुमधुर स्वरों में स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तत्पश्चात अध्यक्षा श्रीमती ममता जी कच्छारा ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि श्रीमती रचना जी हिरण ने अपने उद्बोधन में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के आगामी कार्यक्रमों, नारीलोक की गतिविधियों एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।
उन्होंने 4 फरवरी को आयोजित होने वाले Pap Smear Test के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया तथा 28–29 मार्च को होने वाले युवती सम्मेलन में अधिक से अधिक सहभागिता हेतु प्रेरित किया। इसके पश्चात श्रीमती रेखा जी सिंयाल ने Skill Up – Craft to Career कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान टीम के साथ सकारात्मक संवाद एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। महिला मंडल की गतिविधियों की PPT प्रस्तुति मित्तल बापना द्वारा तैयार कर प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती विशाखा जी द्वारा किया गया तथा अंत में मित्तल जी बापना ने आभार-व्यापन किया। इस संगठन यात्रा में कुल 71 बहनों की सक्रिय उपस्थिति रही। संपूर्ण आयोजन सौहार्दपूर्ण, प्रेरणादायी एवं संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। रिपोर्टर दीपक राठौड़

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article  आमिर खान प्रोडक्शंस का मज़ेदार वीडियो देख वीर दास भी हो गए कन्फ्यूज़
Next Article शरमन जोशी ने की पहली बंगाली फिल्म पर बात, बोले भाषा से ज़्यादा ज़रूरी था इमोशन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले में साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का सुंदर आयोजन
social
June 24, 2026
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आयेगा लीप
entertainment
June 24, 2026
‘कम बोलो, सीधा कमाल करो’ – रचित सिंह ने नचिकेत सामंत का डायरेक्शन स्टाइल बताया
entertainment
June 24, 2026
विवान शर्मा बन गए ‘राख’ की रूह, दिल दहला देने वाली अपनी परफॉर्मेंस के साथ
entertainment
June 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?