मुंबई। दिनांक 9 जुलाई 2026 को तेरापंथ सभाभवन चेंबूर में 2025-2026 वार्षिक साधारण सभा की मीटिंग आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वीश्री लावण्यप्रभाजी एवं साध्वी श्री कुंदनयशाजी के सानिध्य में रखी गई। कार्यक्रम का प्रारंभ साध्वी श्री लावण्य प्रभाजी के द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुआ। तत्पश्चात् चेम्बुर महिला मण्डल की बहनों ने मंगलाचरण एवं प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। साध्वीश्री लावण्यप्रभाजी ने महिला मंडल की बहनों को उद्बोधन प्रदान किया तथा आगामी चातुर्मास का पूर्ण लाभ लेने का निर्देश भी प्रदान किया।
महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती ममताजी कच्छारा द्वारा सभी का स्वागत किया गया। मंत्री श्रीमती पायलजी मांडोत तथा सहमंत्री श्रीमती मित्तल जी बापना ने पीपीटी के माध्यम से गत वर्ष का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कन्यामंडल संयोजिका डिंपल जी गोखरू, सहसंयोजिका मिस्टी जी ने मर्यादा पर विशेष जानकारी प्रदान की तथा पीपीटी के द्वारा गत वर्ष का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। पूर्वाध्यक्ष श्रीमती मनीषा जी कोठारी द्वारा संविधान का वाचन किया गया। कोषाध्यक्ष श्रीमती विशाखा जी बापना द्वारा गत वर्ष आय व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। श्रीमती कंचनजी सोनी तथा श्रीमती अंजुजी कोठारी द्वारा विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा मंडल को और अधिक ऊंचाइयां प्राप्त हो, ऐसे कार्य करने का दिशा निर्देश भी दिया।
श्रीमती शर्मिला जी डूंगरवाल ने आगामी चातुर्मास के लिए विशेष दिशा निर्देश प्रदान किया। श्रीमती कल्पना जी परमार तथा श्रीमती कंचनजी सोनी द्वारा साधारण सभा तथा गतवर्ष आय व्यय ब्यौरा पारित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय स्तर पर नारी लोक के गिफ्ट भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती रीनाजी धाकड़ ने किया। श्रीमती भावनाजी बडाला ने रजिस्टर के माध्यम से गत वर्ष के कार्यों की सूची प्रस्तुति की। उपाध्यक्ष श्रीमती जूलीजी परमार, श्रीमती वीणाजी कोठारी तथा प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती पूजाजी सिंयाल के सहयोग से यह कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ।
- रिपोर्ट दीपक राठौड़

