विकास धाकड़ {मुंबई}। दीपावली के पावन अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर महिला मंडल, चेंबूर द्वारा “खुशियों की दीपावली” नामक विशेष दान अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान में मंडल की बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न वस्तुएँ -कपड़े, अनाज, स्टेशनरी, खिलौने, जूते आदि -एकत्रित कर अभिषेक शैक्षणिक सामाजिक संस्था, अंधेरी (मुंबई) को भेंट कीं। इस पुनीत कार्य में मंडल की सभी सदस्याओं का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर संस्था की संस्थापक अध्यक्ष सौ.सुनीता सचिन नागरे भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य था-अपनी दीपावली को किसी और की खुशियों का कारण बनाना।
चेम्बूर {मुंबई} नें मनाई खुशियों की दीपावली.!

