विकास धाकड़ /मुंबई। चारभुजा गोरेगांव {मुंबई} गुरु दर्शन समन्वय यात्रा.माताजी धापू बाई की पावन प्रेरणा सें, स्व.भीमराजजी भोलीरामजी की स्मृति में 2 दिवसीय समन्वय यात्रा का आगाज 29 जुलाई रात्रि कों गुजरात मेल द्वारा एवं चारभुजा सें ट्रावेल्स बस द्वारा सामूहिक नमस्कार संगान द्वारा प्रारम्भ हुई, 30 जुलाई कों प्रातः अहमदाबाद कोबा में बस एवं ट्रैन द्वारा सभी का आगमन हुवा, तत्पश्चात 30, 31 जुलाई 2025 कों गुरु दर्शन यात्रा के अंतर्गत पूज्य प्रवर आचार्य श्री महाश्रमण सें प्रेरणापाथेय ग्रहण करके अमृतवाणी का रसपान करके, मुख्य मुनि प्रवर श्री महावीर कुमारजी,साध्वी प्रमुखा श्री विश्रुतविभाजी, साध्वी वर्याजी आदि चारित्र-आत्माओं के सेवा दर्शन करके करके,करुणानिधान की करुणा की बारिश सें नहाते हुवें आशीर्वाद रूपी झरनों में भीगते हुवें, मंगलपाठ श्रवण करके,ऊर्जा रूपी औषधि सें अपनी आत्मा कों भावित करतें हुवें, पुनः अपनी कर्म भूमि मात्र भूमि की और प्रस्थान किया !
समन्वय यात्रा के दौरान पूज्य प्रवर कों चारभुजा पधारनें की अर्ज चारभुजा पूजारी परिवार सें धन जी माड़साब एवं पूरा पुजारी समाज नें की, सिंघवी परिवार की बहनो नें गीतिका का संगान किया, संघ हितेषी श्री रमेशजी सिंघवी नें विस्तार सें यात्रा के महत्व कों पूज्य प्रवर के श्री चरणों में प्रेषित की एवं अहिंसा, नैतिकता,सदभावना, नशा आदि विषयो पर प्रकाश डाला,प्रवक्ता उपासक श्री सुरेश जी ओस्तवाल नें तेरापंथ समाज गोरेगांव की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की एवं गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की,अहमदाबाद व्यवस्था समिति के स्वागत अध्यक्ष श्रीमान गौतम जी बाफना,पारस जी दुग्गड़ चारभुजा उप सरपंज सें श्री नंदलाल जी सेवक मूर्ति पूजक समाज सें सुरेश जी सिंघवी, किशननी कावडिया आदि नें
पूज्य प्रवर के श्री चरणों में अपने विचारों की प्रस्तुति दी,यात्रा मेवाड़ चारभुजा के दरियादिल लाल,अपने अर्थ का सद उपयोग करने वाले रमेश जी सिंघवी एवं धर्मपत्नी श्रीमती रेखाजी रमेशजी, कनिष, हिया एवं पूरें सिंघवी परिवार के सहयोग एवं पुरे स्टॉफ के विशेष श्रम सें, मुंबई सें लेकर चारभूजा नाथ की नगरी के सभी जैन जेंनेंतर भाई बहनों {36-कौम} की लगभग 350 सदस्यों की सहभागिता सें साआनंद संपन हुई.!
दो दिवसीय पूरी यात्रा अध्यात्ममय रही,कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार ज्ञापन प्रेक्षा प्रशिक्षक पारस जी दुग्गड नें किया.!
चारभुजा गोरेगांव {मुंबई} गुरु दर्शन समन्वय यात्रा सा आनंद सम्पन्न

