By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ब्यूटी पेजेंट ‘Miss & Mrs. Evergreen India 2025’ में दिखेगी “कौर दी टौऱ”, सेलिब्रिटीज़ करेंगे शिरकत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainmentMumbai / Maharshtra

ब्यूटी पेजेंट ‘Miss & Mrs. Evergreen India 2025’ में दिखेगी “कौर दी टौऱ”, सेलिब्रिटीज़ करेंगे शिरकत

Last updated: November 8, 2025 10:56 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई। मुंबई में वर्षों से नए टैलेंट को मंच देने वाले वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, निर्माता व निर्देशक दविंद्र खन्ना इस बार अपने प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट Miss & Mrs. Evergreen India 2025 में एक विशेष सांस्कृतिक सम्मान प्रस्तुत कर रहे हैं।
इस वर्ष इवेंट में पंजाबी पहचान, पंजाबी संस्कृति और ‘कौर’ की शान को केंद्रित करते हुए एक विशेष रनवे सेगमेंट “कौर दी टौऱ” शामिल किया गया है। यह सर्वविदित है कि ‘कौर’ नाम, सिख महिलाओं के लिए केवल संबोधन नहीं, बल्कि गुरू साहिब से मिली एक पवित्र पहचान है – जो साहस, शालीनता, सेवा, गरिमा और आत्मबल का प्रतीक है। अधिकांश सिख महिलाएँ अपनी संगत, सेवा, घर-परिवार और मर्यादा को सर्वोच्च स्थान देती हैं।
उनकी आत्म-शक्ति और आत्मविश्वास शांत एवं दृढ़ होते हैं, जो अक्सर बिना शोर के, कर्मों और व्यवहार में प्रकट होते हैं। इन्हीं गरिमामय, तेजस्वी, विनम्र और आत्मविश्वासी सिंहनियों के स्वाभाविक सम्मान और आभा को मंच पर सौंदर्य, संस्कृति और आत्मविश्वास के उत्सव के रूप में प्रकट करने के उद्देश्य से इस बार पेजेंट में “कौर दी टौऱ” का आयोजन किया जा रहा है। इस ख़ूबसूरत पहल का विचार मोटिवेशनल स्पीकर और कॉन्फिडेंस कोच इंद्रजीत कौर जी का है, जो इस इवेंट में सपोर्टर और प्रेरक भूमिका में जुड़ी हुई हैं।
उनका मानना है कि-
“सेवा और संगत में रची-बसी सिंहनियाँ जब मंच पर आती हैं, तो वो सिर्फ़ चलती नहीं… वो अपनी विरासत लेकर चलती हैं।” यह कॉन्टेस्ट VS Nation और Taal Music & Films द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। विजेताओं को न केवल क्राउन और सम्मान, बल्कि म्यूज़िक वीडियो, वेब सीरीज़ और शॉर्ट फ़िल्मों में काम करने का अवसर भी मिलेगा। पिछले सीज़न की प्रतिभागियों को म्यूज़िक वीडियो ‘तौबा तौबा’ और शॉर्ट फ़िल्म ‘बेटी आरोही’ में अभिनय का अवसर दिया गया था।
इस वर्ष भी कार्यक्रम में कई सेलिब्रिटीज़ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे –
जिनमें टेलीविजन और OTT स्टार नैना छाबड़ा, अभिनेता अरमान ताहिल, अभिनेत्री जसविंदर गार्डनर और अभिनेत्री सूफी नृत्यांगना शिरीन फरीद और तेजी से अपनी पहचान बनाने वाली मॉडल अभिनेत्री ईशा सूद मुख्य रूप से शामिल होंगी। सह-आयोजिका नेहा मेहता ने बताया कि Miss तथा Mrs श्रेणी की विजेताओं को क्राउन, गिफ्ट हैम्पर, बॉलीवुड पार्क का टिकट और साथ ही मनोरंजन उद्योग में अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 10 प्रतिभागियों को विशेष टाइटल भी प्रदान किए जाएंगे। इवेंट में Evergreen Iconic Award भी शामिल है, जिसके अंतर्गत पहले से पेजेंट विजेता क्राउनधारी महिलाओं का भी सम्मान किया जाएगा। साथ ही मेकअप आर्टिस्ट, डिजाइनर, मॉडल, फोटोग्राफर, कोरियोग्राफर और कोच जैसे संबंधित प्रोफेशनल्स को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में Taal Music का नया गाना ‘बलम नहीं सोने दे’ भी लॉन्च किया जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कांतारा चैप्टर 1 की टीम ने मनाया सफलता का जश्न, सफलता को किया दर्शकों के नाम
Next Article ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा की फिल्म ‘जटाधारा’ ने दूसरे दिन भी कायम रखा अपना दबदबा!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मोदी बोले-पेपर लीक के दोषियों को जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे, प्रदर्शनकारियों ने कहा, आश्वासन नहीं कुछ करके दिखाओ
national
July 23, 2026
तेरापंथ महिला मंडल, डोंबिवली की साधारण सभा संपन्न
social
July 23, 2026
आजमगढ़ में संसद मार्च कर रहे युवाओं के दमन के खिलाफ उतरे किसान संगठन
state
July 22, 2026
शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म
national
July 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?