By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बुर्के से मुक्ति पाना चाहती हैं सऊदी महिलाएं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

बुर्के से मुक्ति पाना चाहती हैं सऊदी महिलाएं

Last updated: November 18, 2018 7:30 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
Symbolic_Image
SHARE

रियाद:सऊदी अरब में महिलाओं ने बुर्के के खिलाफ सोशल मीडिया पर विरोध जाहिर किया है। उन्होंने यह कहकर अपना विरोध जताया कि वे इसे उलटा पहनेंगी।
बड़ी तादाद में महिलाओं ने ट्विटर पर #इनसाइड आऊट अबाया (#inside-out abaya) के तहत बुर्के की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें पहनने में वे दबाव महसूस करती रही हैं। सऊदी अरब समेत दुनिया के अनेक देशों में खासकर मुस्लिम महिलाएं सार्वजनिक स्थानों में बुर्का या अबाया पहनकर जाती हैं ताकि उनका पूरा शरीर ढका रहे।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अभी तक #इनसाइड आऊट अबाया का इस्तेमाल कर लगभग पांच हजार ट्वीट भेजे जा चुके हैं। इन्हें भेजने वालों में अधिकतर सऊदी अरब की महिलाएं हैं। सऊदी महिलाओं की इस पहल पर महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। उन्होंने इसे विरोध करने का नया तरीका बताया है।

मैं रिवाज और सरकारी नियमों का विरोध करने के लिए बुर्के को उलटा पहनना शुरू करूंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर हम अपनी पहचान जाहिर करेंगी तो हमें खतरा होगा।  -होवरा, #इनसाइड आऊट अबाया में शामिल एक महिला

परंपरा का दबाव

सऊदी अरब में दशकों से महिलाओं के लिए सख्त ड्रेस कोड लागू है। इसके मुताबिक महिलाएं बुर्का पहने बिना सार्वजनिक स्थान पर नहीं जा सकतीं। अगर वे मुस्लिम हैं तब उन्हें सिर को ढकने वाला हिजाब भी पहनना पड़ता है।

बदलाव का आह्वान 

हालांकि बीते मार्च महीने में सऊदी अरब के शहजादे (वली अहद) मोहम्मद बिन सलमान ने कहा था कि महिलाओं के लिए बुर्का पहनना अनिवार्य नहीं है। शरिया अर्थात इस्लामी नियमों में स्पष्ट कहा गया है कि महिलाओं को पुरुषों की तरह शालीन कपड़े पहनने चाहिए। उन्होंने कहा था, यह फैसला पूरी तरह महिलाओं को करना है कि वे अपने लिए किस तरह के कपड़ों को शालीन मानती हैं और चुनती हैं। शहजादे के इस बयान के बावजूद सऊदी महिलाओं को अपनी मर्जी के कपड़े पहनने की खुली छूट नहीं मिल पाई है। इसे लेकर उनके बीच खासी नाराजगी है।

पाबंदी का घेरा 

सऊदी अरब में महिलाओं के लिए कानूनी तौर पर कई पाबंदियां लागू हैं। ऐसे अनेक काम हैं जिन्हें वे अपने पुरुष अभिभावक की अनुमति के बिना नहीं कर सकतीं। किसी सऊदी महिला का अभिभावक आम तौर पर उसका पति, पिता, भाई या बेटा होता है। इस कानूनी व्यवस्था ने सऊदी महिलाओं को पुरुषों के साथ बराबरी से दूर कर रखा है।

खुद ये काम करने की इजाजत नहीं 
-पासपोर्ट के लिए आवेदन
-विदेश की यात्रा
-विवाह
-बैंक खाता खुलवाना
-कुछ खास व्यवसाय
-वैकल्पिक सर्जरी कराना
-जेल से निकलना

कार चलाने की छूट

बीते साल सऊदी महिलाओं को वाहन चलाने की इजाजत दी गई। लेकिन इसके लिए आवाज उठाने वाली कई महिला अधिकार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत-मालदीव के रिश्ते नए मुकाम पर : मोदी
Next Article रेजांग ला युद्ध : जिन्हें भगोड़ा समझा, वो निकले युद्ध के हीरो

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?