मुम्बई। महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में शासनश्री साध्वी श्री कंचनप्रभाजी एवं शासनश्री साध्वी श्री मंजुरेखाजी आदि ठाणा-५ के सान्निध्य में मंगलमय नवरात्रि का सुंदर आयोजन संपन्न हुआ।
साध्वी श्री कंचनप्रभा जी ने अनुष्ठान करवाने से पूर्व अनुष्ठान की उपलब्धि के बारे में बताया और कहा कि श्रद्धापूर्वक अनुष्ठान करने वालों की मंजिल तय होती है। उन्होंने कहा कि विनम्रता, सादगी एवं संयम से मंत्र, जप और अनुष्ठान फलीभूत होते हैं।
सह-शासनश्री साध्वी श्री मंजुरेखा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवरात्रि भारत का शृंगार है और भारतीय संस्कृति में इसका अत्यंत बड़ा महत्व है। नवरात्रि में देवियों की विशेष महिमा गाई जाती है। मंदिर हो या डांडिया रास, हर स्थान पर देवियों का श्रद्धा के साथ गुणगान और वर्चस्व बढ़ाया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान घाटकोपर सभा के अध्यक्ष श्री शांतिलाल कोठारी एवं उपाध्यक्ष श्री सुरेश राठौड़ ने नवरात्रि की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा पूर्व में हुए चातुर्मास की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मीडिया प्रभारी श्री नीतेश धाकड़ ने किया।
इस अवसर पर तेरापंथी सभा घाटकोपर के अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी, उपाध्यक्ष सुरेश राठौड़, मंत्री संजय सोनी, कोषाध्यक्ष भीमराज सुराणा, दक्षिण मुंबई सभा के उपाध्यक्ष दिनेश धाकड़, मंत्री पवन बोलिया, मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़ आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यह जानकारी दर्शन डागलिया ने दी।
दक्षिण मुंबई में नवरात्रि का भव्य आयोजन
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.

