सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बोर्डिंग की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भपात कराने की कोशिश; नौ गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

बोर्डिंग की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भपात कराने की कोशिश; नौ गिरफ्तार

Last updated: September 18, 2018 10:00 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: दून के भाऊवाला स्थित जीआरडी वर्ल्ड बोर्डिंग स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा से न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, बल्कि एक अस्पताल में ले जाकर उसका गर्भपात कराने का भी प्रयास हुआ। मामले में सहसपुर पुलिस ने सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित चारों छात्रों के अलावा प्रकरण को दबाने की कोशिश के आरोप में स्कूल के निदेशक, प्रधानाचार्य समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण की टीम भी स्कूल पहुंची और छात्रा व उसके अभिभावकों से मिली। गैंगरेप के सभी आरोपित छात्र नाबालिग बताए जा रहे हैं, जिन्हें मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करते हुए अन्य आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही मंगलवार को ही पीड़ित छात्रा का मेडिकल भी कराया जाएगा।
घटना सहसपुर इलाके के भाऊवाला स्थित स्कूल में बीती 14 अगस्त को हुई। यहां इंटर में पढ़ने वाले दो व हाईस्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों ने हाईस्कूल की छात्रा के साथ गैंगरेप किया। छात्रा स्कूल में अपनी बड़ी बहन के साथ रहती है। कुछ दिन पहले उसकी तबीयत खराब हुई तो उसने अपनी बड़ी बहन को पूरी बात बताई।
बड़ी बहन ने स्कूल प्रबंधन को मामले से अवगत कराया। इसके बाद छात्रा को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां पता चला कि छात्रा गर्भवती है। इसके बाद प्रबंधन मामले को दबाने के प्रयास में जुट गया और छात्रा का गर्भपात कराने की भी कोशिश हुई। इस बीच छात्रा ने दून में रह रही अपनी चाची को यह बात बता दी। रविवार को दून पहुंचे छात्रा के परिजनों ने एसएसपी निवेदिता कुकरेती को मामले की जाकनारी दी। साथ ही बताया कि स्कूल प्रबंधन उनकी मदद नहीं कर रहा है।
इसके बाद शुरू हुई पुलिस कार्रवाई में अब तक आरोपित छात्रों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें स्कूल की निदेशक लता गुप्ता, प्रधानाचार्य जितेंद्र शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी दीपक मल्होत्रा, दीपक की पत्नी तन्नू व आया मंजू शामिल हैं। इन लोगों पर छात्रा को डराने-धमकाने और गर्भपात कराने की कोशिश करने का आरोप है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच को सबसे कम उम्र में मिल सकता है द्रोणाचार्य पुरस्कार
Next Article कांग्रेस की वित्तीय मदद की अपील,जानें कुछ ही दिनों में कितना मिला चंदा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘प्रेम कीटाणु’ में प्यार में खोए वीर पहाड़िया और अपने स्वैग से सबका दिल जीतते अपारशक्ति खुराना
entertainment
September 23, 2026
श्रीडूंगरगढ़ रक्तदान कर्तव्यम् : मानव सेवा के संकल्प के साथ 120 यूनिट रक्त संग्रह
social
September 23, 2026
‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिले सम्मान के बाद कार्तिक आर्यन ने लिखा भावुक नोट
entertainment
September 23, 2026
तेरापंथ युवक परिषद् सूरत के रक्तदान सप्ताह “रक्तदान कर्तव्यम” के प्रथम दिन 9 शिविरों द्वारा 336 यूनिट रक्त एकत्रित
social
September 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?