मुम्बई। आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन के विशाल प्रांगण के आचार्य तुलसी सभागृह में तेयुप दक्षिण मुंबई की साधारण सभा आयोजित हुई। साध्वी श्रीजी ने प्रेरणा पाथेय प्रदान कर मंगल पाठ सुनाया । श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई के अध्यक्ष श्री नरेंद्र तातेड ने अपने उद्बोधन में दक्षिण मुंबई तेयुप की सराहना की व श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया।
नितेश धाकड़, दिनेश धाकड़, मनोज झाबक, नरेंद्र बरमेचा, मुकेश धाकड़ ने विजय गीत प्रस्तुत कर जनसमूह का मन मोह लिया । अध्यक्ष रवि डोसी ने सभी का स्वागत किया मंत्री धनपत बैद ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने ॐ अर्हम की ध्वनि से पारित किया । कोषाध्यक्ष अशोक धींग ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे सदन ने पास किया । 45 वर्ष से उपर के सदस्यो का सम्मान किया गया ।
संपूर्ण सहयोग हेतु आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन का भी मोमेंटो द्वारा सम्मान किया गया । वर्तमान अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारणी निरस्त की और चुनाव अधिकारी गणपत डागलिया,बिमल गिडीया ने चुनाव प्रणाली से अवगत करवाकर चुनाव प्रक्रिया शुरू की।
नरेंद्र बरमेचा ने अशोक धींग के नाम की प्रस्तावना रखी और कमलेश कच्छारा ने उसका समर्थन किया । देवेंद्र डागलिया ने पवन बोलिया के नाम की प्रस्तावना किया और समर्थन नितेश धाकड़ ने किया । प्रत्याशी अशोक धींग ने पवन बोलिया के नाम की स्वकृती देते हुए अपना नाम वापस लिया । फिर चुनाव अधिकारी ने वर्ष 2019/20 के अध्यक्ष पद के लिए पवन प्रकाशजी बोलिया का नाम घोषित किया। पूरे सदन में हर्ष और उल्लास के माहौल छा गया और सभी ने ॐ अर्हम किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मुंबई के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, मंत्री विजय पटवारी,उपाध्यक्ष गणपत डागलिया, सह प्रचार मंत्री नितेश धाकड़, आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन के उपाध्यक्ष इंदरमल धाकड़, रमेश मेहता, अ भा तेयुप के देवेंद्र डागलिया, बिमल गिडीया, दिनेश धाकड़,मनोहर डागलिया, रवि डोसी, पंकज सुराणा, पवन बोलिया, धनपत बैद,अशोक धींग, राहुल मेहता, पुरण चपलोत, अशोक बरलोटा, विनोद बरलोटा, कमलेश कच्छारा, राकेश कच्छारा,संजय धाकड़, निलेश धाकड़, अशोक डागलिया,अजित धाकड़, उत्सव धाकड़, प्रदीप ओस्तवाल, किशन राठौड़, हस्ती कच्छारा, अनिल लोढ़ा, महावीर डागलिया, महावीर ढेलरिया,पंकज बोलिया,भूपेंद्र डागलिया, अंशु पोरवाल
नवीन सेठिया, हिम्मत धींग, ललित बुरड़, विजय वडेरा, संजय जैन, धवल मेहेर, अंकित धाकड़, सुनील बाफना, अक्षय सेठिया, रोनक धाकड़, दीपक सुराणा, महावीर, मुकेश धाकड़, नरेंद्र बरमेचा उपस्थित थे । यह जानकारी तेयुप दक्षिण मुम्बई के मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़ ने दी ।
बोलिया बने तेयुप दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष

