डोम्बिवली: शुक्रवार को डोम्बिवली तेरापंथ युवक परिषद का वर्ष 2019-20 के लिए चुनाव मानव का कार्यक्रम रखा गया। इस चुनाव मानव की प्रक्रिया में राकेश कोठारी को सर्व सम्मति से चुना गया। इस चुनावी प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी के रूप में विनोद सिंघवी और जगदीश परमार थे। चुनाव अधिकारी जगदीश परमार ने राकेश कोठारी के नाम की घोषणा नए तेयुप अध्यक्ष के रूप में की।नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कोठारी ने कहा की समाज ने जो भरोसा दिखाया है उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मैं हमेशा इस पद की गरीमा बनाये रखने की भरसक कोशिश करूंगा। साथ ही अपने सहयोगी यानी मंत्री के रूप में ललित पुनमिया के नाम की घोषणा की।
पूर्व तेयुप अध्यक्ष ललित सिंघवी ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने जो मुझपर भरोसा दिखाया उसपर खरा उतरने की कोशिश की उसकी वजह थी मेरे साथ खड़ा पूरा समाज। विशेष तौर पर जगदीश परमार, राकेश कोठारी, भरत कोठारी का विशेष सहयोग रहा। सभी के प्रति आभार प्रगट करते हुए भाउक हो गए। कहा कि परिवार का जिस तरह का सहयोग था उसी वजह से मैं चलता रहा।
पूर्व तेयुप मंत्री सुरेश बैद ने अपने भावों को रखते हुए सभी के प्रति आभार प्रगट कर दो साल के अपने सफ़र का संक्षेप में श्रावक समाज के सम्मुख प्रतिवेदन को रखा। पूर्व के कार्यकाल में आयोजित कार्यक्रमों के संयोजकों का मोमेंटो के साथ सम्मान किया गया। इस अवसर पर दिलीप बडाला, लीला पटवारी, प्रकाश कच्छारा, सागरमल इनटोदिया, सरोज सिंघवी, अंजना सिंघवी, सुरेंद्र बैद, कैलाश सियाल, अभातेयुप जगदीश परमार, मुम्बई सभा उपाध्यक्ष भगवती पटवारी, डोम्बिवली सभा अध्यक्ष सुरेश सिंघवी आदि ने अपने भाव व्यक्त किए। मंच का कुशलतापूर्वक संचालन राकेश एच कोठारी ने किया।
गत वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा ललित परमार ने सदन के सम्मुख रखा। ललित सिंघवी ने अपने कार्यकारणी को निरस्त करने की घोषणा की। वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष को सभी ने उनके प्रति मंगलकामना व्यक्त किया।
डोम्बिवली तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष बने राकेश शांतिलाल कोठारी

