ठाणे: तेरापंथ युवक परिषद कोपरी की वार्षिक जनरल मीटिंग तेरापंथ भवन कोपरी में आयोजित की गई। इस मीटिंग में सर्वसम्मति से नरेश बाफना को वर्ष 2019-20 के लिए तेयुप अध्यक्ष के रूप में चुना। नरेश बाफना ने कहा समाज के भरोसे पर खरा उतरने का हमारी टीम का पूरा प्रयास रहेगा। साथ ही अपने सहयोगी के रूप में मंत्री विकास डूंगरवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश बाफना के नाम की घोषणा की।
गौरतलब है कि मीटिंग की शुरुआत नमस्कार महामंत्र एवम विजय गीत जो कि अशोक मांडव एवं साथियों द्वारा संगान किया गया। पूर्व तेयुप अध्यक्ष मुकेश चपलोत ने सभी का स्वागत करते हुए अपने भावों को रखा। मंत्री महावीर चपलोत ने मंत्री प्रतिवेदन को सदन के सम्मुख रखा। कोषाध्यक्ष विमल डुग्गर ने आय व्यय का हिसाब पूरे सदन के सामने रखा। जिसे सदन ने ध्वनिमत से पास किया। अंत में मुकेश चपलोंत ने अपनी कार्यकारिणी को निरस्त किया ।
दूसरे चरण के लिए नए साल के चुनाव मनाओ करने हेतु पर्यवेक्षक के रूप में पारस बाफना, नवरत्न दूगड़, बाबूलाल सिंघवी की मौजूदगी में कार्यक्रम शुरू हुआ। मुकेश चपलोत, राकेश दुग्गड़ एवं नरेश बाफना यह तीन नाम सदस्य की ओर से आगामी कार्यकाल के लिए सुझाए गए। अंत में सर्वसम्मति से श्री नरेश बाफना को तेरापंथ युवक परिषद कोपरी ठाणे का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर परिषद के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही। राजेश बाफना, अशोक मंडोर, संजय दुग्गड़, अरविंद डूंगरवाल, पंकज जैन, संजय जैन, जगदीश बाफना, भगवतीलाल बाफना, अंजन, उत्तम, ललित, किरण बाफना, राकेश विमल दुग्गड, राजेश वडाला, महावीर जीण, चंद्र प्रकाश हिंगड़, अशोक सिंघवी, केसरीमल सिंघवी, माणक श्री श्री माल, सुनील बाफना, रवि सोलंकी, राजेंद्र चोरडिया आदि की उपस्थिति रही।
तेरापंथ युवक परिषद कोपरी के अध्यक्ष बने नरेश बाफना

