बोइसर। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल, बोइसर का शपथ ग्रहण समारोह 30 जून 2025 सोमवार को संपन्न हुआ।
नमस्कार मंत्र से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। मंगलाचरण महिला मंडल ने किया। अध्यक्षा कांता जी सोलंकी ने शपथ ग्रहण में पधारी हुई बहनों का स्वागत अभिनन्दन किया और कहा जैसे आपने पिछले 4 साल पहले आप सबका साथ मिला वैसे ही साथ चाहिए इन दो साल के लिए ।
उसके बाद महिला मंडल और कन्या मंडल की अध्यक्ष ने कार्यकारणी घोषित की। शपथ ग्रहण विधि करुणा जी ढालावत ने करवाई। इसके बाद आगम के आंचलिक सयोजिका करुणा जी ढालावत का महिला मंडल द्वारा सम्मान नारी किया गया। तत्पश्चात नारी लोक के गिफ्ट वितरण किए।
महिला मंडल की अच्छी उपस्थिति रही। यह जानकारी मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश सोलंकी बोईसर ने दी।
बोइसर महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

