बोईसर। ज्ञानशाला की शुरूआत प्रारूप से की गई SSB के बच्चों की पढ़ाई करवाई गई। 25 बोल , प्रतिक्रमण की पढ़ाई करवाई गई।मुख्य प्रशिक्षिका हेमा जी चत्रावत ने बच्चों को मंत्र दीक्षा के बारे में जानकारी दी। मंत्र दीक्षा के प्रोग्राम की जानकारी दी गई।
अणुव्रत समिति के निर्देशन में अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टैक्ट ज्ञानशाला में आयोजित हुआ। उसमें 6 बच्चों ने बड़ी उत्साह के साथ भाग लिया।
अणुव्रत समिति की अध्यक्ष श्रीमती भाग्यवंती जी बाफना और उपाध्यक्ष संगीताजी चपलोत कोषाध्यक्ष भावनाजी खोखावत और अन्य अणुव्रत समिति के सदस्य की उपस्थिति रही।
जोन संयोजिका सीमाजी ओसवाल और मुख्य प्रशिक्षिका हेमाजी चत्रावत ने जज की भूमिका निभाई।फर्स्ट और सेकंड रिजल्ट निकले गये। बच्चों को साप्ताहिक त्याग करवाया गया। संकल्प और घोष के साथ ज्ञानशाला संपन्न हुई। 6 प्रशिक्षिका और 16 बच्चों की उपस्थिति रही। ये जानकारी मीडिया प्रभारी साहिल सोलंकी बोईसर ने दी।
बोईसर में अणुव्रत समिति के निर्देशन में क्रिएटिविटी ज्ञानशाला का आयोजन

