By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बल्लेबाजों और रिचर्डसन ने आस्ट्रेलिया को जीत दिलाई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

बल्लेबाजों और रिचर्डसन ने आस्ट्रेलिया को जीत दिलाई

Last updated: January 13, 2019 12:23 am
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
SHARE

सिडनी। बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद झाय रिचर्डसन की तूफानी गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया ने पहले एकदिवसीय मैच में शनिवार को यहां भारत को 34 रन से हराकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000वीं जीत दर्ज की। आस्ट्रेलिया के 289 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम रिचर्डसन (26 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने रोहित शर्मा (133) के 22वें शतक के बावजूद नौ विकेट पर 254 रन ही बना सकी। पदार्पण कर रहे जेसन बेहरेनडोर्फ ने 39 जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 66 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।
रोहित ने 129 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और छह छक्के मारे। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (51) के साथ चौथे विकेट के लिए उस समय 137 रन की साझेदारी की जब भारत चार रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में था। भारतीय टीम हालांकि इस खराब शुरुआत से नहीं उबर सकी और रन गति के लिहाज से कभी लक्ष्य हासिल करने के करीब नहीं दिखी। इससे पहले आस्ट्रेलिया ने पीटर हैंड्सकोंब (73), उस्मान ख्वाजा (59) और शान मार्श (54) के अर्धशतक से पांच विकेट पर 288 रन बनाए।
हैंड्सकोंब ने 61 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और दो चौके मारे। उन्होंने स्टोइनिस (43 गेंद में नाबाद 47, दो छक्के, दो चौके) के साथ पांचवें विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी भी की जिससे टीम अंतिम सात ओवर में 80 रन जोड़ने में सफल रही।  भारत की ओवर से कुलदीप यादव ने 54 जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 66 रन देकर दो विकेट चटकाए। रविंद्र जडेजा ने 48 रन देकर एक विकेट हासिल किया। मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में सिर्फ 46 रन खर्च किए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
फरवरी 2017 से 24 एकदिवसीय मैचों में यह आस्ट्रेलिया की सिर्फ चौथी जीत है। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने चौथे ओवर में चार रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए। बेहरेनडोर्फ ने पहले ओवर की अंतिम गेंद पर शिखर धवन (00) को पगबाधा किया जबकि रिचर्डसन ने अपने दूसरे ओवर में विराट कोहली (03) को स्टोइनिस के हाथों कैच कराने के बाद अंबाती रायुडू (00) को पगबाधा किया। रायुडू ने डीआरएस का भी सहारा लिया लेकिन उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।
सलामी बल्लेबाज रोहित 17 गेंद तक खाता नहीं खोल पाए। उन्होंने फ्री हिट पर छक्के के साथ 18वीं गेंद पर खाता खोला। धोनी ने एक रन बनाते ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए 10000 रन पूरे किए। धोनी ने 173 रन एशिया एकादश की ओर से भी बनाए हैं। भारत ने शुरुआती 10 ओवर में तीन विकेट पर 21 रन बनाए। रोहित ने इसके बाद पीटर सिडल पर छक्का जड़ा जो 2010 के बाद पहला वनडे खेल रहे थे। धोनी ने भी नाथन लियोन की गेंद को दर्शकों को बीच पहुंचाया। रोहित ने लियोन पर छक्के के साथ 17वें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया जबकि धोनी ने 21वें ओवर में सिडल पर पारी का पहला चौका जड़ा।
धोनी 25 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब स्टोइनिस की गेंद पर सिडल उनका कैच लपकने में नाकाम रहे। रोहित ने सिडल पर अपना पहला चौका जड़ा और फिर मैक्सवेल पर चौके के साथ 62 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। धोनी ने स्टोइनिस पर चौके के साथ 93 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसके बाद बेहरेनडोर्फ की गेंद पर पगबधा हो गए। रीप्ले में हालांकि दिखा की गेंद लेग साइड के बाहर पिच हुई थी लेकिन भारत के पास डीआरएस नहीं था। धोनी ने 96 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का मारा। रोहित 39वें ओवर में सिडल पर तीन चौकों के साथ 98 रन तक पहुंचे लेकिन दिनेश कार्तिक (12) रिचर्डसन की गेंद को विकेटों पर खेल गए। रोहित ने रिचर्डसन की गेंद पर दो रन के साथ 110 गेंद में शतक पूरा किया और फिर लियोन पर छक्के के साथ 43वें ओवर में स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।
भारत को अंतिम छह ओवर में 76 रन की दरकार थी। रविंद्र जडेजा (08) ने रिचर्डसन की गेंद पर मार्श को कैच थमाया। रोहित भी इसके बाद स्टोइनिस की गेंद पर डीप मिडविकेट पर मैक्सवेल को कैच दे बैठे जिससे भारत की जीत की रही सही उम्मीद भी खत्म हो गई। भुवनेश्वर 29 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले आस्ट्रेलिया ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन तीसरे ओवर में ही भुवनेश्वर ने कप्तान आरोन फिंच (11) को बोल्ड करके 100वां विकेट हासिल किया।
सलामी बल्लेबाज एलेक्स कैरी (24) ने कुछ आकर्षक शाट खेले लेकिन 10वें ओवर में कोहली ने जब गेंद कुलदीप यादव को थमाई तो कैरी इस चाइनामैन स्पिनर स्पिनर पर चौका जड़ने के बाद स्लिप में रोहित को कैच दे बैठे। ख्वाजा और मार्श ने 92 रन जोड़कर पारी को संवारा। ख्वाजा ने जडेजा पर चौके के साथ 23वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया और फिर खलील की गेंद पर एक रन के साथ 70 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि इसके बाद अधिक देर नहीं टिक सके और जडेजा की गेंद को स्वीप करने की कोशिश में पगबाधा हो गए। उन्होंने 81 गेंद का सामना करते हुए छह चौके मारे। मार्श को हैंड्सकोंब के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिला। दोनों ने रन गति में इजाफा किया। हैंड्सकोंब ने भुवनेश्वर पर लगातार दो चौके मारे जबकि मार्श ने खलील पर चौके के साथ 65 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।
कोहली ने एक बार फिर साझेदारी तोड़ने के लिए कुलदीप पर भरोसा किया और इस स्पिनर ने मार्श को लांग आन पर शमी के हाथों कैच कराके चौथे विकेट की 53 रन की साझेदारी का अंत किया। मार्श ने 70 गेंद का सामना करते हुए चार चौके मारे। हैंड्सकोंब ने स्टोइनिस के साथ मिलकर 42वें ओवर में टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। इस बीच 45 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं लगी। स्टोइनिस ने कुलदीप पर छक्के के साथ बाउंड्री के सूखे को खत्म किया। हैंड्सकोंब ने भी इसी ओवर में छक्के के साथ सिर्फ 50 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। हैंड्सकोंब ने भुवनेश्वर के ओवर में दो चौके मारे। इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में वह हालांकि भाग्यशाली रहे जब फाइन लेग पर गेंद रायुडू के हाथ से टकराकर छह रन के लिए चली गई। वह हालांकि अगली ही गेंद पर एक्सट्रा कवर पर धवन को कैच दे बैठे। स्टोइनिस ने भुवनेश्वर के पारी के अंतिम ओवर में छक्का और चौका जड़ा। ग्लेन मैक्सवेल 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़ों के आरक्षण को राष्ट्रपति की मंजूरी
Next Article शुरूआत में तीन विकेट गंवाना महंगा पड़ा: कोहली

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026
‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026
युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?