मुंबई। स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ के मुख्य किरदार अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आया है। अजय एयर फोर्स ऑफिसर के अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वे फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्निक का रोल निभा रहे हैं। फिल्म 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध पर आधारित है।
पुलिस वाले कि किरदार निभा चुके अजय ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में एयरफोर्स ऑफिसर के रूप में नजर आने जा रहे हैं।
फिल्म को टीसीरीज़ के भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म को डायरेक्ट करेंगे अभिषेक दुधैया। इसके अलावा फिल्म में राणा दग्गुबाती, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, अम्मी विर्क और प्रणीता सुभाष मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इस साल इंडिपेंडेंस डे पर 14 अगस्त को रिलीज होगी।
‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का फर्स्ट लुक आया सामने

