सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: Bhojpuri: सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी का नया भोजपुरी लोकगीत ‘बलम के चुनले बानी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

Bhojpuri: सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी का नया भोजपुरी लोकगीत ‘बलम के चुनले बानी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Last updated: November 28, 2026 1:35 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

भोजपुरी संगीत जगत में सुरीली आवाज का जादू चलाकर सिंगर गोल्डी यादव संगीतप्रेमियों का मन मोह लेती हैं। वहीं पॉपुलर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी अपनी मोहिनी मुस्कान भरी मदमस्त अदाओं से सबको दीवाना बना लेती हैं। ऐसे में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अग्रणी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की सुपरहिट जोड़ी को रिपीट करते हुए एक और नया भोजपुरी लोकगीत ‘बलम के चुनले बानी’ रिलीज किया है। इस लोकगीत का जितना अच्छा गीत संगीत बनाया गया है, उतना ही अच्छा वीडियो भी बनाया गया है। इस गीत में गायिका गोल्डी यादव ने अपनी मधुर और दमदार आवाज दी है, जबकि वीडियो में लोकप्रिय अभिनेत्री काजल त्रिपाठी अपनी मनमोहक अदाओं, पारंपरिक परिधान में नृत्य करके दर्शकों का मन मोह रही हैं। यह वीडियो सॉन्ग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जोकि रिलीज होते ही यह गीत संगीतप्रेमियों और भोजपुरी दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

लिंकः https://youtu.be/lAG0nk-y9Rw?si=GDB7ZPFNa7xPxWNe

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘बलम के चुनले बानी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीत के बोल जाने-माने गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखे हैं, संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी नवरत्न पांडेय ने संभाली है। निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है। डीओपी संतोष यादव और नवीन हैं। कोरियोग्राफी अनुज मौर्य ने की है। संपादन पप्पू वर्मा और डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। इस लोकगीत का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।
निर्माता रत्नाकर कुमार के इस गाने को लेकर कहा कि “वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का प्रयास हमेशा दर्शकों के लिए कुछ नया अंदाज और मनोरंजन से भरपूर गीत-संगीत लाने का है। हमें उम्मीद है कि यह गाना लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाएगा।’
सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि “मेरे लिए ये गाना बेहद खास है। इसमें लोक भावनाओं, प्रेम की सहजता और ग्रामीण परिवेश को सरल शब्दों में पिरोया गया है। गीत के शब्द सुनने में जितने सहज हैं, उतने ही आसानी से श्रोताओं की जुबान पर चढ़ जाने वाले हैं। इस गाने को अपनी आवाज देना शानदार अनुभव रहा है।”
अभिनेत्री काजल त्रिपाठी ने कहा, “हमेशा की तरह वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के गानों की शूटिंग का अनुभव बहुत शानदार रहा। रत्नाकर कुमार सर के मार्गदर्शन में बनाया गया इस लोकगीत में ऐसी ताजगी और मधुरता है, जिसे दर्शक खूब पसंद करेंगे।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 69 की उम्र में अनिल कपूर के स्टाइलिश लुक्स के पीछे है बेटी रिया कपूर का हाथ, ‘इंडिया के टॉप 1%’ में किया खुलासा
Next Article जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण!
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण!
entertainment
November 28, 2026
69 की उम्र में अनिल कपूर के स्टाइलिश लुक्स के पीछे है बेटी रिया कपूर का हाथ, ‘इंडिया के टॉप 1%’ में किया खुलासा
entertainment
November 28, 2026
परिसीमन विधेयक पर रणनीति बनाने के लिए खड़गे के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, जल्द होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
national
November 28, 2026
बसपा सुप्रीमो मायावती ने महिला आरक्षण में SC-ST महिलाओं के लिए की अलग कोटे की मांग, परिसीमन और सीट वृद्धि पर भी उठाए सवाल
national
November 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?