सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 69 की उम्र में अनिल कपूर के स्टाइलिश लुक्स के पीछे है बेटी रिया कपूर का हाथ, ‘इंडिया के टॉप 1%’ में किया खुलासा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

69 की उम्र में अनिल कपूर के स्टाइलिश लुक्स के पीछे है बेटी रिया कपूर का हाथ, ‘इंडिया के टॉप 1%’ में किया खुलासा

Last updated: November 28, 2026 1:28 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और शनाया कपूर जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को स्टाइल करने के लिए मशहूर रिया कपूर अपने पिता अनिल कपूर के स्टाइलिश लुक्स के पीछे भी हैं। स्टार प्लस के गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ में एक दिलचस्प बातचीत के दौरान 69 वर्षीय अनिल कपूर ने खुलासा किया कि उनकी बेटी रिया ही उनकी पसंदीदा स्टाइलिस्ट हैं। उनके लिए अलग-अलग लुक्स तैयार करने से लेकर युवा डिजाइनर्स और स्टाइलिस्ट्स के साथ काम करने की सलाह देने तक, रिया उनके फैशन और स्टाइल का खास ख्याल रखती हैं।
यह बातचीत तब शुरू हुई जब कंटेस्टेंट दिव्यांशी ने बताया कि उनके और उनकी बहन के बीच अक्सर कपड़ों को लेकर लड़ाई होती है। उन्होंने अनिल कपूर से पूछा कि क्या सोनम और रिया के बीच भी ऐसा होता था? इस पर अनिल कपूर ने बताया कि दोनों बहनों के बीच कपड़ों को लेकर कभी लड़ाई नहीं हुई। उन्होंने दोनों के बचपन के दिलचस्प किस्से भी साझा किए। जहां सोनम को बचपन से ही सजने-संवरने का शौक था, वहीं रिया अपनी गुड़ियों को अलग-अलग अंदाज में तैयार करने में घंटों बिता देती थीं।
अनिल कपूर ने कहा, “सोनम को बचपन से ही सजने-संवरने का बहुत शौक रहा है। मुझे याद है कि रिया अपनी गुड़ियों को तैयार किया करती थी। वह घंटों उन पर अलग-अलग लुक्स आजमाती रहती थी और कभी थकती नहीं थी। आज भी वह बिल्कुल वैसी ही है। खुद ट्रैक पैंट और टी-शर्ट में रहती है, लेकिन हम सभी को बताती है कि हमें क्या पहनना चाहिए! वह मुझे भी स्टाइल करती है। मैंने जिन युवा डिजाइनर्स और स्टाइलिस्ट्स के साथ काम किया है, उनमें से कई के नाम रिया ने ही सुझाए हैं। वह परफेक्शनिस्ट है। जब तक किसी लुक से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाती, तब तक अलग-अलग चीजें आजमाती रहती है। और जब सोनम और रिया साथ काम करती हैं, तो दोनों की जोड़ी कमाल की होती है।”
देखिए ‘इंडिया के टॉप 1%’ हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article परिसीमन विधेयक पर रणनीति बनाने के लिए खड़गे के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, जल्द होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Next Article Bhojpuri: सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी का नया भोजपुरी लोकगीत ‘बलम के चुनले बानी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण!
entertainment
November 28, 2026
Bhojpuri: सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी का नया भोजपुरी लोकगीत ‘बलम के चुनले बानी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
entertainment
November 28, 2026
परिसीमन विधेयक पर रणनीति बनाने के लिए खड़गे के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, जल्द होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
national
November 28, 2026
बसपा सुप्रीमो मायावती ने महिला आरक्षण में SC-ST महिलाओं के लिए की अलग कोटे की मांग, परिसीमन और सीट वृद्धि पर भी उठाए सवाल
national
November 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?