By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भोजपुरी एल्बम ‘नाम बदनाम होता’ में दिखा कश्मीर का जादू, माही श्रीवास्तव की अदाओं ने जीता फैंस का दिल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

भोजपुरी एल्बम ‘नाम बदनाम होता’ में दिखा कश्मीर का जादू, माही श्रीवास्तव की अदाओं ने जीता फैंस का दिल

Last updated: January 10, 2026 3:17 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

प्राकृतिक सौंदर्य की स्वर्ग कही जाने वाली कश्मीर की वादियों में एक बार फिर भोजपुरी संगीत की गूँज सुनाई दे रही है। एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव (Mahi Shrivastava) और सिंगर गोल्डी यादव (Goldi Yadav) की सुपरहिट जोड़ी में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी (Worldwide Records Bhojpuri) के बैनर तले हाल ही में रिलीज हुआ नया गाना ‘नाम बदनाम होता’ अपनी सिनेमैटोग्राफी और लोकेशन के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये सांग सुनकर और देखकर संगीतप्रेमियों का फुल एंटरटेनमेंट हो रहा है। यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर स्वर में गाकर सबका मन मोह लिया है। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव हल्का येलो रंग की साड़ी पहने अपनी मोहक अदायगी से बिजली गिरा रही हैं। इस वीडियो सांग में माही श्रीवास्तव और उनके को-स्टार के बीच की शानदार केमिस्ट्री को कश्मीर के लुभावने नज़ारों के बीच फिल्माया गया है। वीडियो में ऊँचे पहाड़, बहती नदियाँ और चारों तरफ फैली सफेद बर्फ की चादर गाने को और भी ज्यादा भव्य बना रही है। पीले रंग की साड़ी में माही श्रीवास्तव का अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
गाने की पूरी शूटिंग कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में हुई है, जो इस वीडियो को बॉलीवुड स्तर की भव्यता प्रदान करती है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है। इन गाने में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव अपने प्रेमी के साथ डेट पर किसी रेस्तरां में आई हैं और एक दूसरे के प्यार भरे वक्त गुजार रही हैं। अगले ही पल वे दोनों कपल किसी खूबसूरत हिल स्टेशन पर रोमांटिक मूड में नजर आते हैं। वहीं पर माही श्रीवास्तव अपने प्रेमी से कहती हैं कि…
‘सुनके ई बतिया हमरा दिल के आराम होता, तोहरा साथे हमरो नाम बदनाम होता, सरे बाजार में, सरे बाजार में ई चर्चा सरेआम होता, तोहरा साथे हमरो नाम बदनाम होता, तोहरा साथे हमरो नाम बदनाम होता…’
गाने के बोल युवाओं की जुबान पर चढ़ने लगे हैं। फैंस कश्मीर की खूबसूरती और माही श्रीवास्तव के परफॉरमेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ​विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्रीय गानों की शूटिंग के लिए कश्मीर जैसे लोकेशंस का चुनाव न केवल गानों की गुणवत्ता को बढ़ाता है, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देता है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी रोमांटिक गीत ‘नाम बदनाम होता” के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर स्वर में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने हुश्न का जलवा बिखेरकर गरदा उड़ा दिया है। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनय विनायक ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर समीय मलिक, डीओपी सैयद मुज़फ़्फ़र, एडिटर सैयद मुज़फ़्फ़र हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। असिस्टेंट डीओपी सज्जाद मलिक हैं। लाइटिंग कैसर शब्बीर ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। इस गीत को लेकर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘भोजपुरी की टॉप म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से जुड़ना मेरे लिए बहुत बड़ा गुडलक रहा है। मेरी कोशिश रहेगी मैं अपने हर काम में हमेशा अपना बेस्ट दूँ और ऑडियंस का भरपूर एंटरटेनमेंट करती रहूं। इस गाने की शूटिंग में हमने खूब धमाल मचाया है। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’ वहीं सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़कर मुझे बहुत खुशी है। इस म्यूजिक कंपनी से मुझे बेस्ट से बेस्ट सांग गाने का मौका मिल रहा है। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अभिनेत्री पूनम धिल्लोन जी ने जर्नलिस्ट मीडिया ऑफ असोसिएशन महाराष्ट्र का कॅलेंडर लॉन्च और रमाकांत मुंडे कमिटी मेम्बर बने 
Next Article शरद केलकर ने ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के 6 साल पूरे होने पर याद किया सफर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रचित सिंह का दिल से लिखा नोट, ‘बेबी डू डाई डू’ का गाना ‘इश्क कमीना’ हुआ रिलीज
entertainment
June 28, 2026
TET पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री दादा भुसे के सरकारी आवास के बाहर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Mumbai / Maharshtra
June 28, 2026
तेरापंथ महिला मंडल बोईसर द्वारा श्री उत्सव का भव्य आयोजन
social
June 28, 2026
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, मुंबई की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में सेवा, संगठन एवं विकास की भावी योजनाओं पर हुआ मंथन
social
June 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?