सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वार्मअप मैच में भारत ने बांग्लादेश को 95 रन से हराया, राहुल-धोनी ने शतक लगाए
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

वार्मअप मैच में भारत ने बांग्लादेश को 95 रन से हराया, राहुल-धोनी ने शतक लगाए

Last updated: May 29, 2019 7:51 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:भारत ने अपने दूसरे अभ्यास मैच में बांग्लादेश को 95 रन से हरा दिया। मंगलवार को कार्डिफ में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने लोकेश राहुल और महेंद्र सिंह धोनी के शतक की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट पर 359 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 49.3 ओवर में 264 रन पर ऑलआउट हो गई।

बांग्लादेश की ओर से मुशफिकुर रहीम टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 94 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 90 रन बनाए। उन्होंने 58 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। भारत की ओर से कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह भी 2 विकेट लेने में सफल रहे।
धोनी ने 2 साल बाद शतक लगाया

इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी 78 गेंद पर 113 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। धोनी ने 73 गेंद पर अपना शतक और 40 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया था। धोनी ने वनडे में 2 साल बाद शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने 19 जनवरी 2017 को कटक में इंग्लैंड के खिलाफ 134 रन की पारी खेली थी। चूंकि यह अभ्यास मैच है, इसलिए उनका यह शतक आंकड़ों में शामिल नहीं किया जाएगा।

राहुल ने 94 गेंद पर अपना शतक पूरा किया

राहुल 99 गेंद पर 108 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और 4 छक्के लगाए। राहुल ने 94 गेंद पर अपना शतक और 45 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया था। हालांकि, कप्तान विराट कोहली फिफ्टी लगाने से चूक गए। विराट ने 46 गेंद पर 47 रन बनाए।

5 रन पर गिर गया था भारत का पहला विकेट

भारत का पहला विकेट 5 रन पर ही गिर पड़ा था। शिखर धवन एक रन के निजी स्कोर पर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद कोहली ने रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। हालांकि, टीम का स्कोर जब 50 रन था, तब रोहित को रूबेल हुसैन ने बोल्ड कर दिया। रोहित ने 19 रन बनाए।

शंकर ने 7 गेंद पर सिर्फ 2 रन बनाए
रोहित के आउट होने के बाद विराट भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए। विराट ने लोकेश राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े। जब उनका अर्धशतक पूरा होने से महज 3 रन बाकी थे, तभी मोहम्मद सैफुद्दीन ने उनको बोल्ड कर दिया। विराट का विकेट गिरने के बाद विजय शंकर क्रीज पर आए, लेकिन वे 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

वेस्टइंडीज ने 421 रन बनाए, न्यूजीलैंड 330 रन ही बना पाया

उधर, ब्रिस्टल में खेले गए अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 91 रन से हराया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शाई होप (101 रन, 86 गेंद), इविन लुईस (50 रन, 54 गेंद) आंद्रे रसेल (54 रन, 25 गेंद) की मदद से 49.2 ओवर में 10 विकेट पर 421 रन बनाए थे।  न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने 50 रन देकर 4 विकेट लिए। मैट हेनरी भी 2 विकेट लेने में सफल रहे।

विलियम्सन ने 130+ के स्ट्राइक रेट से रन बनाए

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड 47.2 ओवर में 330 रन पर ही ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से कप्तान केन विलियम्सन ने 64 गेंद पर 85 और टॉम ब्लंडेल ने 89 गेंद पर 106 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से कार्लोस ब्रैथवेट ने 3 और फाबियान एलन ने 2 विकेट लिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आचार्य द्विवेदी व पंत जयन्ती सम्पन्न
Next Article सिडनी में जल संकट: नल खुला छोड़ना अपराध होगा, पानी की बर्बादी पर 26 हजार रु. तक जुर्माना

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रकुल प्रीत सिंह ने आईटी सर्च से जुड़ी रिपोर्ट्स पर उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं
entertainment
October 5, 2026
श्रेया चौधरी आयुष्मान खुराना के साथ ‘मुपापा’ में आएंगी नजर, 19 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
entertainment
October 5, 2026
जान्हवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर
entertainment
October 5, 2026
अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
Mumbai / Maharshtra
October 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?