सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत सरकार को वापस करना चाहता हूं पद्म श्री सम्मान: सैफ अली खान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

भारत सरकार को वापस करना चाहता हूं पद्म श्री सम्मान: सैफ अली खान

Last updated: May 15, 2019 8:59 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

मुंबई:सैफ अली खान पहुंचे अरबाज खान के टॉक शो में। जहां अरबाज ने शो की थीम के हिसाब से कुछ ट्रोलर्स के मेसेज खुद सैफ से पढ़वाए। शो में लिस्ट किए गए पहले ही ट्रोल में सैफ अली खान की जमकर खिचाई की गई थी। ट्रोल करने वाले ने सैफ को लताड़ते हुए बेटे तैमूर अली खान के नाम से जुड़ा विवाद, सैफ को मिले पद्म श्री सम्मान, रेस्टॉरंट में झगड़े वाली बात को शामिल किया और सैफ की ऐक्टिंग को बुरा कहते हुए ट्रोल किया।
ट्रोलर ने लिखा, ‘सैफ अली खान एक ठग हैं, उन्होंने पद्म श्री सम्मान को खरीदा है, अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है और एक रेस्टॉरंट में कुछ लोगों की पिटाई भी की थी, पता नहीं कैसे इन्हें रोल मिलता है, जबकि इनको ऐक्टिंग नहीं आती है।’ 
इस कॉमेंट के जवाब में सैफ कहते हैं, ‘यहां बहुत सारी चीजें हैं, पहली बात जो लिखी है कि मैं ठग हूं, वह मैं नहीं हूं, लेकिन बाकी सब बातें सही हैं… नहीं मुझे लगता है पद्म श्री जैसे सम्मान को खरीदने की बात सही नहीं है, क्या यह ( पद्म श्री सम्मान खरीदना ) पॉसिबल है यह बहुत महंगा होगा, मतलब भारतीय सरकार को घूस देने की मेरी औकात नहीं है, इस बात का पता लगाने के लिए हमें मोस्ट सीनियर लोगों से पूछना होगा। मुझे लगता है कि पद्म श्री का सम्मान मुझे नहीं लेना चाहिए था, फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो मुझसे ज्यादा काबिल हैं इस पद्म सम्मान के लिए, बहुत सारे सीनियर ऐक्टर को अभी तक यह सम्मान नहीं मिला है।’
शर्म की बात है मुझे पद्म श्री का सम्मान मिला, नहीं लेना चाहिए था

सैफ जवाब देते हुए आगे कहते हैं, ‘यह मेरे लिए बहुत ही शर्म की बात है, यह बात भी है कि यह सम्मान कुछ ऐसे लोगों को भी मिला है, जो मुझसे भी कम काबिल हैं, लेकिन अब मैं यह पद्मश्री सम्मान सरकार को वापस करना चाहता हूं। जब मुझे पद्म श्री का सम्मान दिया जा रहा था, तब मेरे पिता ने मुझे कहा था कि तुम इस पॉजिशन में नहीं हो कि भारत सरकार द्वारा मिल रहे सम्मान के लिए इनकार कर सको। मैंने कहा, ठीक है और खुशी-खुशी सम्मान ले लिया। मैंने सोचा था कि आज नहीं तो कल शायद मैं कुछ ऐसा काम करूंगा, जिससे इस सम्मान को डिजर्व कर पाऊंगा, तब लोग मुझे इस सम्मान के लिए सही भी समझेंगे।’
मेरे बेटे का नाम तैमूर है और मंगोलियन राजा तिमूर था। दोनों ही वर्ड्स बिल्कुल अलग हैं

बेटे तैमूर अली खान के नाम पर सफाई देते हुए सैफ ने कहा, ‘मुझे इस नाम में बुराई नजर नहीं आती। मुझे यह नाम बहुत खूबसूरत लगता है। तैमूर का मतलब आयरन होता है और यह एक मजबूती के प्रतीक का नाम है। मैं इस नाम को लेकर हुए विवाद से भी वाकिफ हूं। लोगों को लगता है कि यह नाम मैंने टर्किस मंगोलियन तिमुर के नाम पर बेटे का नाम रखा है। दोनों नामों में फर्क है, जो लोग समझ ही नहीं पाए। मेरे बेटे का नाम तैमूर है और मंगोलियन राजा तिमूर था। दोनों ही वर्ड्स बिल्कुल अलग हैं।’
रेस्टॉरंट में मारपीट की बात दुर्भाग्यपूर्ण है, इस बात के लिए कोई माफी नहीं है

रेस्टॉरंट वाले झगड़े पर सैफ ने कहा, ‘रेस्टॉरंट में कुछ लोगों से मारपीट की बात दुर्भाग्यपूर्ण है, इस बात के लिए कोई माफी नहीं है। मूवी स्टार्स या किसी भी सिलेब्स को ऐसे ट्रबल से बचना चाहिए, लेकिन यहां मैं एक बात बताना चाहूंगा कि कभी-कभी आप खुद को ऐसे ट्रबल से बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कोई इतना क्रेजी होता है कि वह आपको बार-बार उत्तेजित करता है, फिर आप भी अपना आपा खो देते हैं और बहस और खींचतान शुरू हो जाती है, इस बात को बुरी तरह पीटना नहीं कहना चाहिए। वैसे भी इस बात को 10 साल हो चुके हैं। हम अपनी गलतियों की सजा भुगत चुके हैं।’
ट्रोल करने वाले ने यहां थोड़ी ज्यादती कर दी है मुझ पर

अपनी ऐक्टिंग को लेकर हुई ट्रोलिंग में सैफ कहते हैं, ‘रही बात मुझे ऐक्टिंग न आने की और उसके बाद भी काम मिलता है तो मैं यही कहूंगा कि ट्रोल करने वाले ने यहां थोड़ी ज्यादती कर दी है। मैं हर दिन अपनी ऐक्टिंग में निखार लाने की कोशिश करता हूं। ऐक्टिंग का काम बहुत ही खूबसूरत और बारीकी से किया जाने वाला काम है। मैं हर बार अपने नए ऐक्ट में कुछ नया करने की कोशिश करता हूं, बहुत पढ़ता भी हूं कि और क्या नया किया जा सकता है। मुझे हाल ही में कुछ लोगों ने मेरी ऐक्टिंग को लेकर पॉजिटिव प्रतिक्रिया दी है।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सूखे से निपटने के लिए क्या कर रही है सरकार: कोर्ट
Next Article अवेंजर्स एंडगेम ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर की 350 करोड़ की कमाई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत सांप्रदायिक सौहार्द दिवस कार्यक्रम संपन्न
social
October 5, 2026
पर्यावरण शुद्धि के साथ मानसिक प्रदूषण दूर करने का आह्वान
social
October 5, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र दक्षिण मुंबई
social
October 5, 2026
जैन रथयात्रा में 50 हजार से अधिक धर्मप्रेमियों का उमड़ा सैलाब
social
October 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?