सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत से डरे इमरान ने कहा- हमारी फौज मुस्तैद, कश्मीर के लिए किसी भी हद तक जाएंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

भारत से डरे इमरान ने कहा- हमारी फौज मुस्तैद, कश्मीर के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

Last updated: August 27, 2019 9:50 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

इस्लामाबाद: कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के भारत के अप्रत्याशित कदम से पाक अभी तक चौंका हुआ है। पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि जब तक हम अपने खिलाफ भारत की कार्रवाई को समझ पाए। तब तक उन्होंने कश्मीर को अपना हिस्सा बना लिया। अहंकार की वजह से मोदी ने ऐतिहासिक भूल की है। ये कहेंगे कि पीओके से दहशतगर्द और इस्लामिक दहशतगर्द आ रहे हैं। दहशतगर्द मारने के लिए फौजें बढ़ाने पर मजबूर हैं। इन्होंने आजाद कश्मीर में बालाकोट की तरह का एक हमला प्लान किया था। दुनिया की नजर कश्मीर से हटाकर पाकिस्तान पर डालने की योजना थी। लेकिन अब हमारी फौजे पीओके में पूरी तरह तैयार हैं। अब भारत के लिए कोई भी कार्रवाई करना मुश्किल होगा।

हम बातचीत की कोशिश करते रहे, उन्होंने कश्मीर ले लिया
इमरान ने कहा, “हिंदुस्तान से हमने बात की और मैंने सबके सामने कहा था कि आप एक कदम लेंगे तो हम दो कदम आगे आएंगे। शुरुआत से ही इसमें दिक्कतें आनी शुरू हो गईं। जब बातचीत की कोशिश की तो वो मौका देखते थे हमारे ऊपर दहशतगर्दी का इल्जाम लगाने का। हमें लगा कि भाजपा का एंटी मुस्लिम और एंटी पाकिस्तान कैम्पेन चल रहा था, तब हम पीछे हट गए। फिर पुलवामा हो गया था। हिंदुस्तान ने इसकी जांच करने के बजाय सीधे हमारे ऊपर उंगली उठाई, ताकि पाकिस्तान के ऊपर सारा इल्जाम चला जाए।’’

इमरान ने कहा, ‘‘हमने कहा कि आपके पास कोई सबूत है तो हम एक्शन लेने को तैयार हैं। इन्होंने पूरी कोशिश की कि पाकिस्तान को दिवालिया किया जाए। पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट कराने की कोशिश की। अभी हम ये देख ही रहे थे कि भारत आगे क्या करते हैं और उसने 5 अगस्त को कश्मीर में अतिरिक्त फौजें भेजकर उन्हें अपना हिस्सा बना लिया।’’

27 तारीख को यूएन में दुनिया को कश्मीर में बारे में बताऊंगा 
इमरान ने कहा, “सबसे पहले मैं दुनिया को कश्मीर के हालात को बताऊंगा। जिन राष्ट्राध्यक्षों से मेरी बात हुई है, उन्हें मैंने आगाह किया है। 27 सितंबर को न्यूयॉर्क में यूएन में भी पूरी दुनिया को कश्मीर के बारे में बताऊंगा। हम दुनिया के हर फोरम पर बताएंगे कि 80 लाख कश्मीरियों के साथ किस तरह जुल्म हो रहा है।”

इमरान ने कहा, “दुनिया कश्मीर के साथ खड़ी हो या न हो, हमारी अवाम और हमारी सरकार उनके साथ खड़ी होगी। हम हर हफ्ते एक कार्यक्रम करेंगे, जिसमें हमारी पूरी अवाम निकलेगी। इस शुक्रवार 12 से 12.30 बजे तक आधा घंटा लोगों को बताएं कि कश्मीर में क्या हो रहा है और ये भी बताएं कि हम उनके साथ खड़े हैं। जब तक उन्हें आजादी नहीं मिलेगी हम उनके साथ खड़े रहेंगे। 27 सितंबर तक हफ्ते में एक बार हमें ये इवेंट करनी है।”

ट्रम्प ने छोड़ा कश्मीर मध्यस्थता का मुद्दा

फ्रांस के बियारिट्ज में सोमवार को जी-7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। मोदी ने अमेरिका के सामने यह स्पष्ट कर दिया कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मसला है। मोदी बोले- हम इस मामले पर दुनिया के किसी भी देश को कष्ट नहीं देना चाहते हैं। वहीं, ट्रम्प ने भी भरोसा जताया कि दोनों देश अपनी समस्या को मिलकर सुलझा सकते हैं। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की अमेरिका यात्रा के बाद ट्रम्प कश्मीर पर तीन बार मध्यस्थता की पेशकश कर चुके हैं। लेकिन जी-7 समिट के दौरान मोदी ने ट्रम्प के सामने ही अपना स्टैंड स्पष्ट कर दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पर्युषण का प्रथम दिन: सुणजो साजन संत, पजुसण आव्या रे
Next Article हांगकांग की स्वायत्तता को मिला जी-7 देशों का साथ

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘रामायणम्’ के किरदारों को लेकर रणबीर कपूर और रॉकिंग स्टार यश के बच्चों के मन में उठे सवाल, एक्टर्स ने बताया रिएक्शन
entertainment
November 3, 2026
राह रिकॉर्ड्स ने सिंगर-सॉन्गराइटर अमन का दूसरा सिंगल ‘तन्हा मैं’ रिलीज़ किया
entertainment
November 3, 2026
करण टैकर के ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ की दूसरे सीज़न के साथ होगी वापसी; मार्च में शुरू होगी शूटिंग
entertainment
November 3, 2026
शाहरुख खान की ‘किंग’ का म्यूजिकल धमाका, ‘तू मिल जाए’ बना 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला भारतीय फिल्मी गाना
Mumbai / Maharshtra
November 3, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?