नई दिल्ली:भारत में 9 हवाईअड्डों से उड़ान पर लगी रोक को हटाया लिया गया है। अब इन हवाईअड्डों पर यात्री सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। इससे पहले भारत के कई एयरपोर्ट पर उड़ानें रद कर दी गई थीं।अमृतसर एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रोक दी गई थी। इसके अलावा देहरादून में यात्री विमान सेवाएं रोक गई थी।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया था। जबकि, लेह, जम्मू, श्रीनगर और पठानकोट हवाईअड्डों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा कारणों से यहां हवाई पट्टियों को खाली रखने का निर्देश दिया गया है। कई कमर्शियल फ्लाइट को होल्ड पर रखा गया है। उधर, पाकिस्तान ने भी लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, सियालकोट और इस्लामाबाद एयरपोर्ट से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फिलहाल रोक लगा दी है।
हवाईअड्डों से उड़ान पर लगी रोक को हटाया गया, यात्री सेवाएं फिर से बहाल

