सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत ने लगातार तीसरे साल बरकरार रखा टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारत ने लगातार तीसरे साल बरकरार रखा टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब

Last updated: April 1, 2019 5:45 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

दुबई:ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतने वाली भारतीय टीम लगातार तीसरे साल आईसीसी टेस्ट चैम्पियन को दी जाने वाली मेस (गदा) अपने पास बरकरार रखने में सफल रही। भारतीय टीम को ईनाम के तौर पर दस लाख डालर दिए जाएंगे। आईसीसी के बयान के मुताबिक भारतीय टीम एक अप्रैल की कटऑफ तारीख को टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर रही जबकि न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर रहा। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा, ‘आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप मेस को एक बार फिर अपने पास बरकरार रखने पर हम काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हमारी टीम अलग-अलग प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर रहने से हमें अधिक खुशी हो रही है।’
न्यूजीलैंड दूसरे और ​दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान पर रहा
भारतीय टीम का शीर्ष पर रहना लगभग पहले से ही तय था जबकि पिछले एक साल से अच्छा प्रदर्शन करने वाली न्यूजीलैंड को दूसरे स्थान पर बने रहने के लिए सिर्फ बांग्लादेश से हार से बचना था। न्यूजीलैड की टीम 108 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही जिसके लिए उसे पांच लाख डॉलर का इनाम दिया गया। टीम के कप्तान केन विलियमसन को आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट 2018 का खिताब भी दिया गया। पिछले दो सत्र में दूसरे स्थान पर रही दक्षिण अफ्रीका की टीम 105 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही और उन्हें दो लाख डॉलर की पुरस्कार राशि से संतुष्ट होना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया दशमलव अंक की गणना के आधार पर इंग्लैंड को पछाड़ कर चौथे स्थान पर रहा जिसे एक लाख डॉलर का इनाम मिला।
अब भारतीय टीम की नजर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप पर
विराट कोहली ने कहा, ‘हमारी टीम में बहुत गहराई है और मुझे यकीन है कि इस साल के अंत में आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप शुरू होने के बाद भी हमारा अच्छा प्रदर्शन जारी रहेगा। हमें इसके शुरू होने का इंतजार है क्योंकि इससे टेस्ट मैच को ज्यादा महत्व मिलेगा।’ न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा,’टेस्ट रैंकिंग में टीम का दूसरा स्थान हासिल करना हमारी टीम के लिए शानदार उपलब्धि है। एक टीम के रूप में हमें बहुत गर्व होना चाहिए। यह मैदान पर केवल ग्यारह खिलाड़ियों द्वारा नहीं, बल्कि पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ की मेहनत और लगन का नतीजा है।’ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताब के लिए नौ देश 27 श्रृंखलाओं में 71 टेस्ट मैच खेलेंगे। इसका फाइनल 2021 में खेला जाएगा जिससे चैम्पियन का चयन होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मनी लॉन्ड्रिंग केस: रॉबर्ट वाड्रा को नहीं होगी जेल
Next Article चीन का दावा, मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट बनाने पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सीजेपी में प्रोटेस्ट के लिए यूपी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने छात्र को दिया नोटिस तो सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़
national
September 9, 2026
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ के साथ अपने ज़बरदस्त फ़िनाले की ओर बढ़ रही है, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
entertainment
September 9, 2026
‘मिर्जापुर फैमिली की तरफ से कालीन भैया और मुन्ना भैया ने फैंस को कहा धन्यवाद
entertainment
September 9, 2026
स्वाध्याय आत्मा का दर्पण हैः साध्वी निर्वाणश्री
social
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?