By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत में जहरीली हवा ने ले ली 1 लाख बच्‍चों की जान: डब्ल्यूएचओ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

भारत में जहरीली हवा ने ले ली 1 लाख बच्‍चों की जान: डब्ल्यूएचओ

Last updated: October 30, 2018 6:26 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्‍ली: विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन एक‍ रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत में वर्ष 2016 में 1,10,00 बच्‍चों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक इन बच्‍चों की मौत का संबंध भारत की लगातार जहरीली होती जा रही हवा से है। यही नहीं पांच साल से कम उम्र के बच्‍चों की मौत के मामले में भारत ने पूरी दुनिया को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, इन बच्‍चों की मौत की वजह पीएम 2.5 है जो वायु प्रदूषण के कारण तेजी से बढ़ रहा है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि भारत समेत निम्न एवं मध्यम आय-वर्ग के देशों में पांच साल से कम उम्र के 98 फीसद बच्चे वर्ष 2016 में अतिसूक्ष्म कण (पीएम) से पैदा वायु प्रदूषण के शिकार हुए। डब्ल्यूएचओ ने अपनी रिपोर्ट ‘वायु प्रदूषण एवं बाल स्वास्थ्य: साफ हवा का नुस्खा’ में यह रहस्योद्घाटन किया। इसमें कहा गया है कि पांच साल से कम उम्र के 60,987 बच्‍चे पीएम 2.5 की वजह से मारे गए। यह दुनिया में सबसे ज्‍यादा है। वहीं दूसरे नंबर पर नाईजीरिया है जहां 47674 बच्‍चों की मौत हो गई। वहीं पाकिस्‍तान में 21,136 बच्‍चे प्रदूषण के शिकार हुए।
इस उम्र में मृत्‍यु दर 1 लाख बच्‍चों पर 50.8 है। मृत बच्‍चों में लड़कियों की संख्‍या लड़कों से ज्‍यादा है। वर्ष 2016 में 32,889 लड़कियों की मौत हो गई। सभी उम्र के बच्‍चों को मिलाकर देखें तो इस साल वायु प्रदूषण के कारण एक लाख बच्‍चों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक खाना पकाने से घर के अंदर होने वाले वायु प्रदूषण और घर के बाहर के वायु प्रदूषण से दुनिया भर में भारत जैसे निम्न और मध्यम आय वर्ग के देशों में बच्चों के स्वास्थ्य को भारी नुकसान पहुंचा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में करीब 20 लाख लोगों की मौत प्रदूषण की वजह से हुई जो पूरी दुनिया का 25 प्रतिशत है। वहीं डब्ल्यूएचओ ने अपने अध्ययन में कहा, ‘दुनिया भर में निम्न और मध्यम आय वर्ग के देशों में 5 साल से कम उम्र के 98 फीसद बच्चे डब्ल्यूएचओ वायु गुणवत्ता सामान्य स्तर से ऊपर के स्तर पर पीएम 2.5 से प्रभावित हो रहे हैं जबकि उच्च आय वर्ग के देशों में 52 फीसद बच्चे डब्ल्यूएचओ वायु गुणवत्ता सामान्य स्तर से ऊपर के स्तर पर पीएम 2.5 से प्रभावित हो रहे हैं।’
रिपोर्ट में कहा गया, ‘वैश्विक स्तर पर, दुनिया भर के 18 साल से कम उम्र के 98 फीसद बच्चे डब्ल्यूएचओ वायु गुणवत्ता के सामान्य स्तर से ऊपर के स्तर पर घर से बाहर पीएम2.5 से रुबरु हो रहे हैं। इनमें पांच साल की उम्र के 63 करोड़ बच्चे और 15 साल से कम उम्र के 1.8 अरब बच्चे हैं। पीएम 2.5 स्वास्थ्य के लिए पीएम 19 से ज्यादा खतरनाक है।’
बता दें कि पिछले दो हफ्तों के दौरान पीएम 2.5 खतरनाक स्तर पर चला गया है। सोमवार को दिल्ली के आकाश पर कोहरे की मोटी परत थी जबकि समग्र वायु गुणवत्ता एक्यूआई 348 पर पहुंच गई थी। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article यूपी बोर्ड में पढ़ाई जाएगी वैदिक गणित
Next Article मुंबई: कोर्ट से फर्जीवाड़ा करने वाले 3 हजार आरोपियों की जमानत होगी रद्द

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

साध्वी मुदितप्रभाजी ने किया दूसरा वर्षीतप
social
April 22, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कांदिवली महिला मंडल की संगठन यात्रा
social
April 22, 2026
इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?