By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत की रक्षा नीति बदली, तेजी से बढ़ता चौथा बड़ा हथियार विक्रेता देश बना
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

भारत की रक्षा नीति बदली, तेजी से बढ़ता चौथा बड़ा हथियार विक्रेता देश बना

Last updated: December 11, 2018 10:42 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: भारत पारंपरिक तौर पर विश्व के सबसे बड़े हथियार खरीदार देशों में से एक है। रूस, अमेरिका, फ्रांस और इजरायल से भारत बड़ी मात्रा में हथियार खरीदता है। 2013 से 2017 के बीच में भारत ने विश्व की कुल हथियार खरीद में से 12% अकेले ही खरीदे थे। हालांकि, अब तस्वीर बदलने जा रही है क्योंकि भारत विश्व का हथियार विक्रेताओं की सूची में चौथा सबसे तेजी से बढ़ता देश बन रहा है। स्टॉकहोम इंटरनैशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट की हालिया रिपोर्ट के अनुसार हथियारों की बिक्री में 2016-17 में भारत ने 5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।
हथियारों की बिक्री में भारत की बढ़ोतरी का यह आंकड़ा अमेरिका (2%) से भी अधिक है, जबकि फ्रांस, जर्मनी और रूस से ही कम है। इस लिस्ट में चीन को शामिल नहीं किया गया, लेकिन हथियार विक्रेता के तौर पर बन रही भारत की ताकत के अपने कुछ राजनीतिक और वैश्विक मायने जरूर हैं।
मिसाइल कूटनीति 
भारत अभी भी बड़ी मात्रा में रूस फ्रांस और अमेरिका से हथियारों की खरीद करता है, लेकिन बदलती सूरत भारती की वैश्विक ताकत को अलग अर्थ में पेश कर रही है। हथियारों की बिक्री में हुई यह वृद्धि वैश्विक हथियार बाजार में भारत के दखल और विदेश नीति को दिखा रही है। वियतनाम के पीएम मोदी के 2016 में हुए दौरे में भारत ने वियतनाम को 500 मिलियन डॉलर डिफेंस लोन की पेशकश की गई थी। इसी साल वियतनाम को एयर आकाश मिसाइल और सुपरसॉनिक ब्रह्मोस मिसाइल बेचने के लिए बातचीत शुरू की गई।
हथियार खरीदने वाले देश भारत की अहम रणनीति का हिस्सा 
भारत जिन देशों का प्रमुख हथियार विक्रेता है उनके साथ महत्वपूर्ण कूटनीतिक और रणनीतिक साझेदारी भी कर रहा है। भौगोलिक और रणनीतिक लिहाज से भी ये सभी देश भारतीय विदेश नीति का अहम हिस्सा हैं। वियतनाम और मालदीव समुद्री सीमाओं की साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण हैं। सेशल्स और अफगानिस्तान जैसे देश भारत की कूटनीति का हिस्सा हैं। ये सभी देश या तो पाकिस्तान की सीमा से लगे हुए हैं या फिर हिंद महासागर में चीन के दखल को रोकने के लिए भारत के सहयोगी बन सकते हैं।
‘ड्रैगन’ की चालाकी का काट ढूंढ़ने की कोशिश 
वियतनाम को प्रमुख हथियार खरीदार बनाने के पीछे भारत की कोशिश चीन की चालाकियों से निपटने की भी है। साउथ चाइन सी के पास बसे इस कम्युनिस्ट देश को ही चीन धमकाने का काम नहीं करता है, बल्कि जापान और फिलिपींस को भी अपना शिकार बनाने की कोशिश करता ही रहता है। हालांकि, महत्वपूर्ण यह भी है कि भारत की डिफेंस सेल इस वक्त चीन के लिए चुनौती नहीं बन रहा। चीन की कुल डिफेंस सेल भारत की तुलना में लगभग 25 गुना अधिक है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article देश की आजादी के बाद इस्तीफा देने वाले पांचवें RBI गवर्नर बने उर्जित पटेल
Next Article शीतकालीन सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हर मुद्दे पर करेंगे चर्चा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?