मुंबई। जैन समाज की अग्रणी संस्था भारत जैन महामंडल द्वारा भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक का भव्य कार्यक्रम 31 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। जिसकी जानकारी मंडल के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़ के नेतृत्व में मुनि श्री कुलदीप कुमारजी एवं मुनिश्री मुकुलकुमारजी को दर्शन प्राप्त करने के पश्चात दी।
जानकारी के अनुसार, भारत जैन महामंडल द्वारा इस वर्ष भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव 31 मार्च 2026, मंगलवार को प्रातः 9.30 बजे से दादर स्थित योगी सभागृह में जैनसंत श्रमणोपाध्याय 108 श्री विरंजनसागरजी म.सा., आचार्य श्री नयपद्मसागरजी आदि ठाणा, श्रमणमुनि 108 श्री विसौम्यसागरजी म.सा., राष्ट्रसंत प.पू. गुरुदेव श्री नम्रमुनिजी म.सा. आदि ठाणा एवं आचार्य श्री महाश्रमणजी के विद्वान शिष्य मुनिश्री कुलदीपकुमारजी म.सा. एवं मुनिश्री मुकुलकुमारजी म.सा. के पावन सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है। इस बात की जानकारी अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवरलाल कर्णावट, मंत्री गणपत डागलिया, दक्षिण मुंबई के मंत्री दिनेश धाकड़ ने मुनिद्वय का दर्शन लाभ लेते हुए कार्यक्रम जानकारी देते हुए विस्तृत चर्चा की।
भारत जैन महामंडल के पदाधिकारियों ने दी मुनिद्वय को महावीर स्वामी जन्मकल्याणक कार्यक्रम की जानकारी

