जयपुर। भारत चीन सीमा लद्दाख के गलवान घाटी में हुए भारत-चीन तनाव के बीच 20 जवानों के शहादत को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर कांग्रेस हमलावर है। लगभग हर दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोई न कोई सवाल मोदी सरकार से करते रहते हैं। इस बीच रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी चीन को लेकर पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा कि आज हम पूरी तरह से सक्षम हैं, इसके बावजूद प्रधानमंत्री सीमा की वास्तवित स्थिति के बारे में देश को क्यों नहीं बता रहे हैं।
अशोक गहलोत ने सवाल पूछते हुए कहा है कि LAC पर वास्तविक स्थिति क्या है यह जानने का देशवासियों का हक है। क्या प्रधानमंत्रीजी की नैतिक जिम्मेदारी नहीं है कि वो पूरे मुल्क को विश्वास में लें। PM क्यों हिचक रहे हैं वास्तविक स्थिति बताने में? किस दबाव में हैं PM और अमित शाहजी, देश को क्यों नहीं बता पा रहे, ये समझ के परे है।
पूरी बात जानने के लिए देखें वीडियो –
भारत-चीन तनावः अब अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से किए तीखे सवाल, देखें वीडियो

