एडिलेड:ऐडिलेड टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए हैं। वह भारत के स्कोर (250) से 59 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा नाबाद 61 रन बनाए। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने तीन और इशांत शर्मा व जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए।

