By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भाजपा-कांग्रेस दूसरे दलों से आए नेताओं पर लगा रहीं दांव
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

भाजपा-कांग्रेस दूसरे दलों से आए नेताओं पर लगा रहीं दांव

Last updated: November 16, 2018 5:40 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव दलबदलुओं की पौबारह के लिए भी याद किए जाएंगे। देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली भाजपा व शताब्दी से ज्यादा पुरानी कांग्रेस को दलबदलू बेहद भाए और दोनों पार्टियां दूसरे दलों से आए नेताओं पर दांव लगा रही हैं।
अब दोनों दलों को पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध और उनके चुनाव प्रचार में घर बैठने की चिंता सताने लगी है। मध्य प्रदेश में मान मनौव्वल में असफल रहने के बाद भाजपा ने दो पूर्व मंत्रियों समेत 64 बागी नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। वहीं दो माह पूर्व राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया था कि चुनाव में दूसरे दलों से आने वाले लोगों और विधायकों को टिकट नहीं दिया जाएगा। पर चुनावों के करीब आते ही दूसरे दलों से नेताओं, विधायकों और सांसदों का आना शुरू हो गया है।
भाजपा से आए सरताज सिंह, पद्मा शुक्ला, संजय शर्मा, अभय मिश्रा व बसपा से आई विद्यावती पटेल, बाबूलाल जंडेल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन को सबसे मजबूत माना जाता है। इसके बावजूद उसने जीत के समीकरण बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बजाए दूसरे दलों से आए नेताओं को उम्मीदवार बनाने में रुचि दिखाई।
भाजपा-कांग्रेस दोनों को ‘दलबदलुओं’ का सहारा
राजस्थान 
मानवेंद्र सिंह – पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और विधायक मानवेंद्र के शामिल होने से कांग्रेस को राजपूत वोट मिलने की उम्मीद है।
हरीश मीणा – सांसद के पार्टी में आने से मीणा मतदाताओं में कांग्रेस को लेकर भरोसा बढ़ा है। दौसा व आसपास जातीय समीकरण और मजबूत बन गए हैं।
मध्य प्रदेश 
संजय सिंह मसानी – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी मनोवैज्ञानिक तौर पर अपनी जीत मान रही है। मसानी को कांग्रेस ने बालाघाट से उम्मीदवार बनाया है।
सरताज सिंह  – इसके साथ भाजपा से आए सरताज सिंह को होशंगाबाद से टिकट देकर पार्टी ने सीट मजबूत करने की कोशिश की है। क्योंकि, पिछले तीन चुनावों से इस सीट पर कांग्रेस हार रही थी।
छत्तीसगढ़ 
घनाराम साहू  – छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष घनाराम साहू ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। दुर्ग में उनका अच्छा असर माना जाता है।
रामदयाल उईके- इससे पहले कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रहे रामदयाल उईके ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया था। उईके ने अब तानाखार सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं।    ये सीट कभी भी भाजपा के पास नहीं रही है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दूसरे राज्यों में आरक्षण नहीं मांग सकते- सुप्रीम कोर्ट
Next Article राम मंदिरः ‘बहुत देर हो गई, जनता का विश्वास उठ रहा है, कानून बनाना होगा’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संगठन यात्रा पर्वत पाटिया में आयोजन
social
April 28, 2026
‘चाँद मेरा दिल’ का म्यूज़िक दिल पे सीधा वार कर रहा है, रिलीज़ से पहले ही टाइटल ट्रैक स्पोटिफाई पर ट्रेंडिंग में छा गया है
entertainment
April 28, 2026
प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा कपूर ने YouTube पर मचाया धमाल, पति सनी कपूर के बर्थडे पर लॉन्च किया फैमिली-फुल ऑन मस्ती वाला चैनल – अंदर की पूरी कहानी
entertainment
April 28, 2026
कषायों के कारण आत्मा का होता है पतन : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?