By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भाई दूज आज, यम और यमुना की पूजा का दिन; भाई-बहन के प्रेम का प्रतिक पर्व
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

भाई दूज आज, यम और यमुना की पूजा का दिन; भाई-बहन के प्रेम का प्रतिक पर्व

Last updated: October 29, 2019 7:58 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

कार्तिक माह के शुक्लपक्ष की द्वितिया यानी दीपावली के दूसरे दिन भाई दूज मनाया जाता है। इसे “यम द्वितीया” भी कहते हैं। इस दिन बहनें अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर उसकी लंबी उम्र की मनोकामना करती है। माना जाता है इस दिन भाई के मस्तक पर टीका लगाने से यमराज उन भाई-बहनों के कष्ट दूर कर देते हैं।

मान्यता है कि इस दिन भाई अपनी बहन को यमुना स्नान कराएं। इसके बाद बहन अपने भाई को तिलक करें और भोजन कराएं। जो भाई-बहन यम द्वितीया के दिन इस प्रकार दूज पूजन के बाद तिलक की रस्म पूरी करते हैं। उन्हें मृत्यु के पश्चात स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है।

भाईदूज के मुहूर्त

सुबह 10:36 से 11:56 तक

सुबह 11.56 से दोपहर 1:16 तक

दोपहर 02:55 से शाम 04:10 तक

भाई-दूज पर्व धर्मराज यम और उनकी बहन यमुना के प्रेम का प्रतिक पर्व है। इस दिन यम और यमुना की तरह भाई-बहन मिलते हैं। बहन भाई का आदर सत्कार कर के तिलक लगाती है। इस तरह भाई-बहन के प्रेम से यम और यमुना प्रसन्न हो जाते हैं। इस दिन भाई और बहन को यमुना स्नान करना चाहिए। ऐसा करना संभव न हो तो नहाने के पानी में यमुना का जल मिलाकर नहा लें और यमुना देवी को प्रणाम करें। इसके बाद धर्मराज यम को भी प्रणाम करें। यम और यमुना को प्रणाम करते हुए ये मंत्र बोलें।

यमराज की पूजा के लिए

धर्मराज नमस्तुभ्यं नमस्ते यमुनाग्रज।

पाहि मां किंकरैः सार्धं सूर्यपुत्र नमोऽस्तु ते।।

यमुना पूजा के लिए

यमस्वसर्नमस्तेऽसु यमुने लोकपूजिते।

वरदा भव मे नित्यं सूर्यपुत्रि नमोऽस्तु ते॥

भाई दूज से जुड़ी कथा

– सूर्य की पत्नी संज्ञा की दो संतानें थीं। संज्ञा के पुत्र का नाम यमराज और पुत्री का नाम यमुना था। संज्ञा अपने पति सूर्य की तेज किरणों को सहन नहीं कर सकने के कारण उत्तरी ध्रुव में छाया बनकर रहने लगी।

– इसी से ताप्ती नदी तथा शनिश्चर का जन्म हुआ। इसी छाया से सदा युवा रहने वाले अश्विनी कुमारों का भी जन्म हुआ, जो देवताओं के वैद्य माने जाते हैं। उत्तरी ध्रुव में बसने के बाद संज्ञा (छाया) का यम तथा यमुना के साथ व्यवहार में अंतर आ गया।

– इससे व्यथित होकर यम ने अपनी नगरी यमपुरी बसाई। यमुना अपने भाई यम को यमपुरी में पापियों को दंड देते देख दु:खी होती, इसलिए वह गोलोक चली गई। समय व्यतीत होता रहा। तब काफी सालों के बाद अचानक एक दिन यम को अपनी बहन यमुना की याद आई।

– यम ने अपने दूतों को यमुना का पता लगाने के लिए भेजा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। फिर यम स्वयं गोलोक गए, जहां यमुनाजी की उनसे भेंट हुई। इतने दिनों बाद यमुना अपने भाई से मिलकर बहुत प्रसन्न हुई। यमुना ने भाई का स्वागत किया और स्वादिष्ट भोजन करवाया।

– इससे भाई यम ने प्रसन्न होकर बहन से वरदान मांगने के लिए कहा। तब यमुना ने वर मांगा – ‘हे भैया, मैं चाहती हूं कि जो भी मेरे जल में स्नान करे, वह यमपुरी नहीं जाए।’ यह सुनकर यम चिंतित हो उठे और मन-ही-मन विचार करने लगे कि ऐसे वरदान से तो यमपुरी का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।

– भाई को चिंतित देख, बहन बोली- भैया आप चिंता न करें, मुझे यह वरदान दें कि जो लोग आज के दिन बहन के यहां भोजन करें तथा मथुरा नगरी स्थित विश्रामघाट पर स्नान करें, वे यमपुरी नहीं जाएं। यमराज ने इसे स्वीकार कर वरदान दे दिया। बहन-भाई के मिलन के इस पर्व को अब भाई-दूज के रूप में मनाया जाता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भैया दूज पर केजरीवाल सरकार का तोहफा, आज से महिलाएं करेंगी बस में मुफ्त यात्रा
Next Article ईयू सांसदों का दल कश्मीर रवाना, राहुल बोले- हमें रोकने और विदेशी नेताओं को जाने देने में कुछ तो गड़बड़ है

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मोदी बोले-पेपर लीक के दोषियों को जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे, प्रदर्शनकारियों ने कहा, आश्वासन नहीं कुछ करके दिखाओ
national
July 23, 2026
तेरापंथ महिला मंडल, डोंबिवली की साधारण सभा संपन्न
social
July 23, 2026
आजमगढ़ में संसद मार्च कर रहे युवाओं के दमन के खिलाफ उतरे किसान संगठन
state
July 22, 2026
शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म
national
July 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?