By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बेंगलुरु में 9 अप्रैल को होगा भव्य “नवकार दिवस”, 1,08,000 श्रद्धालुओं के सामूहिक जाप का लक्ष्य
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

बेंगलुरु में 9 अप्रैल को होगा भव्य “नवकार दिवस”, 1,08,000 श्रद्धालुओं के सामूहिक जाप का लक्ष्य

Last updated: March 19, 2026 9:51 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप से गूंजेगा बेंगलुरु, 9 अप्रैल को होगा ऐतिहासिक “नवकार दिवस”

बेंगलुरु। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) बेंगलुरु नॉर्थ एवं साउथ चैप्टर द्वारा बेंगलुरु के टाउनहॉल में आगामी 9 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले “नवकार दिवस” की औपचारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न संगठनों एवं संघों के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जीतो बेंगलुरु साउथ के चेयरमैन श्री रणजीत सोलंकी एवं जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के चेयरमैन श्री विमल कटारिया ने बेंगलुरु के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे जैन संघों के पदाधिकारियों का स्वागत-अभिनंदन किया। उन्होंने समाज के सभी संगठनों के साथ समन्वय, सहभागिता और एकजुटता को और अधिक सशक्त बनाने पर बल देते हुए आगामी नवकार दिवस को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उपस्थित विभिन्न जैन संघों के पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर के महामंत्री श्री विजय सिंघवी ने बताया कि नवकार दिवस का उद्देश्य समाज को एक सूत्र में जोड़ते हुए नवकार महामंत्र की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने सभी जैन संघों और समाज के सदस्यों से इस महाअभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। वहीं जीतो बेंगलुरु साउथ चैप्टर के महामंत्री श्री नितिन लुनिया ने कहा कि नवकार दिवस के माध्यम से आध्यात्मिकता, एकता और सेवा का संदेश पूरे समाज तक पहुँचेगा तथा यह आयोजन समाज की सामूहिक शक्ति का प्रतीक बनेगा।
नवकार दिवस कार्यक्रम के संयोजन की जानकारी देते हुए जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के संयोजक श्री प्रवीण चौहान एवं सहसंयोजक श्री सुनील लोढ़ा ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम को और अधिक व्यापक और प्रेरणादायी रूप देने की तैयारी की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक समाजजन इसमें जुड़कर नवकार महामंत्र के जाप का लाभ ले सकें।
इसी प्रकार जीतो बेंगलुरु साउथ के संयोजक श्री महेंद्र रांका एवं सहसंयोजक श्री महावीर दांतेवाड़िया ने बताया कि 9 अप्रैल 2026 को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में मुख्य आयोजन आयोजित किया जाएगा, जहाँ बड़ी संख्या में समाजजन एकत्र होकर नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप करेंगे। कार्यक्रम का संचालन भी श्री महावीर दांतेवाड़िया द्वारा किया गया।
गौरतलब है कि 9 अप्रैल 2025 को आयोजित प्रथम नवकार दिवस में लगभग 56,000 श्रद्धालुओं ने एक साथ नवकार महामंत्र का जाप कर एक अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया था। इस वर्ष 9 अप्रैल 2026 को इस संख्या को बढ़ाकर 1,08,000 से अधिक सदस्यों को जोड़ने और सामूहिक नवकार महामंत्र जाप के माध्यम से इसे ऐतिहासिक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर जीतो एपेक्स सेक्रेटरी श्री श्रीपाल बच्छावत, जीतो बेंगलुरु साउथ के वाइस चेयरमैन श्री महेंद्र जियानी, श्री राजकुमार कोठारी, श्री राजेंद्र दांतेवाड़िया, जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के वाइस चेयरमैन श्री कमल पुनमिया एवं श्री दिनेश बाफना, लेडीज विंग साउथ एवं नॉर्थ की चेयरपर्सन श्रीमती बबीता रायसोनी एवं श्रीमती लक्ष्मी बाफना, यूथ विंग साउथ एवं नॉर्थ के चेयरमैन श्री मेहुल श्रीश्रीमल एवं श्री अनीश भोजानी, मैन विंग, लेडीज विंग एवं यूथ विंग की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि “एक मंच, एक मंत्र, एक भावना, एक श्रद्धा” के साथ नवकार महामंत्र का जाप समग्र विश्व में गूंजेगा और यह ऐतिहासिक आयोजन समाज की एकता और आस्था का स्वर्णिम अध्याय बनेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article समय का करे सदुपयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Next Article बेंगलुरु में जीतो के “20वें फाउंडेशन डे” का भव्य आयोजन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

उत्तर हावड़ा महिला मंडल द्वारा साप्ताहिक संगोष्ठी का सफल आयोजन
social
June 27, 2026
विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा दो वर्ष का हर दिन जनता की आवाज सत्ता तक पहुंचाने को समर्पित : राहुल
national
June 27, 2026
नाइस इंश्योरेंस के चिराग एवं गणपत डागलिया को सम्मानित करने उनके ऑफिस में आए अधिकारी
Mumbai / Maharshtra
June 27, 2026
आत्मावलोकन कर स्वयं में करें परिष्कार : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
June 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?