सूरज गुप्ता सिद्धार्थनगर (उ.प्र.)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहे पर रविवार को दोपहर करीब 12 बजे एक बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया, जिसमें बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं स्थानीय लोगों की मदत से ट्रक सहित चालक को पकड़ कर पुलिस त्रिलोकपुर थाने ले गई। जानकारी के अनुसार डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मंगराव गांव निवासी राम चरन विश्वकर्मा (70) रविवार को साइकिल से त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहे पर दवा लेने गए थे।
दवा लेकर जैसे ही साइकिल से शाहपुर सिंगारजोत मुख्य मार्ग पर चढ़ने ही वाले थे की सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने रौंदा दिया, जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़ा कर ट्रक को चालक सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र बधुओं के साथ ही पोतों को छोड़ गया जिनका रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध मे थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रामदेव ने बताया कि मृतक की पुत्रवधू माधुरी पत्नी चंद्रपाल की तहरीर पर केस दर्ज कर शव का पंचायत नामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,और ट्रक व चालक भी पुलिस के कब्जे में है।
बेकाबू ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा मौके पर मौत, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहे की घटना

