सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बीजेपी ने राज्यपाल से की विशेष सत्र बुलाने की मांग, कहा-कमलनाथ सरकार अल्पमत में
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

बीजेपी ने राज्यपाल से की विशेष सत्र बुलाने की मांग, कहा-कमलनाथ सरकार अल्पमत में

Last updated: May 20, 2019 5:05 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

भोपाल:भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार अल्पमत में है। उन्होंने मांग की है कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए। वहीं मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता गोपाल भार्गव ने कहा कि वह (मध्य प्रदेश सरकार) अपने आप ही गिर जाएगी। मैं खरीद-फरोख्त में विश्वास नहीं करता, लेकिन मुझे लगता है, समय आ गया है और जल्द ही उन्हें जाना होगा।
इससे पहले महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रदेश में 29 में से 22 सीटों पर कांग्रेस की जीत के दावे पर कहा कि फिलहाल तो लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कमलनाथ के मुख्यमंत्री बने रहने पर भी प्रश्न चिह्न लगा हुआ है।
विजयवर्गीय ने अपने गृह नगर इंदौर में मतदान के पहले संवाददाताओं से चर्चा के दौरान ये बात कही। उन्होंने बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा भी किया। इसके पहले भी विजयवर्गीय मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार के लोकसभा चुनाव के बाद बने रहने के संबंध में सवाल खड़े कर चुके हैं। वे पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी हैं।
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि कमलनाथ तो पूरे पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री रहेंगे। सलूजा ने ट्वीट के माध्यम से दावा करते हुए कहा कि कमलनाथ पांच वर्ष ही नहीं, कांग्रेस की सरकार राज्य में अगले 15 वर्ष तक कमलनाथ के नेतृत्व में रहेगी। उन्होंने विजयवर्गीय को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपनी चिंता करें, क्योंकि आगामी 23 मई के परिणाम के बाद उनका (विजयवर्गीय) पश्चिम बंगाल के प्रभारी का पद जरूर खतरे में आ जाएगा। दीदी (ममता बनर्जी) ने धज्जियां बिखेर दी हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मायावती से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
Next Article बहन का दावा- दुती की जान को खतरा, उसकी पार्टनर ने संपत्ति हड़पने के लिए ब्लैकमेल किया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत सांप्रदायिक सौहार्द दिवस कार्यक्रम संपन्न
social
October 5, 2026
पर्यावरण शुद्धि के साथ मानसिक प्रदूषण दूर करने का आह्वान
social
October 5, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र दक्षिण मुंबई
social
October 5, 2026
जैन रथयात्रा में 50 हजार से अधिक धर्मप्रेमियों का उमड़ा सैलाब
social
October 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?