सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बदहाली की मार झेल रहे पाकिस्‍तान के पानी में बह गए करोड़ों डॉलर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

बदहाली की मार झेल रहे पाकिस्‍तान के पानी में बह गए करोड़ों डॉलर

Last updated: May 20, 2019 6:47 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

नई दिल्‍ली:रुपये-रुपये को मोहताज पाकिस्‍तान को कराची के समुद्र में हो रही तेल और गैस की खोज में जबरदस्‍त झटका लगा है। महीनों तक गहरे समुद्र में हुई खोज के बाद भी यहां पर पाकिस्‍तान को कुछ हाथ नहीं लगा। वहीं इस खुदाई में पाकिस्‍तान ने करीब 100 मिलियन डॉलर खपा दिए। पाकिस्‍तान के लिए यह झटका इस लिहाज से भी जबरदस्‍त है क्‍योंकि देश की आर्थिक हालत बेहद खराब हो चुकी है।
प्रधानमंत्री के स्‍पेशल असिसटेंट नदीम बाबर ने इसकी जानकारी दी है। कराची के केकरा -1 में तेल और गैस की खोज को लेकर खुद प्रधानमंत्री इमरान खान बेहद आशांवित थे कि उन्‍हें यहां पर कामयाबी हाथ लगेगी। उन्‍होंने खुद कहा था कि यदि इस खोज में सरकार सफल हो जाती है तो फिर पाकिस्‍तान को तेल के लिए किसी भी दूसरे देश के भरोसे नहीं रहना होगा और पाकिस्‍तान की जरूरत की पूर्ति कराची से ही हो जाएगी। लेकिन नदीम बाबर की तरफ से आए बयान से साफ हो गया है कि यहां पर पीएम के हाथ कुछ नहीं लगा है, अलबत्‍ता करोड़ों रुपये जरूर पानी में बह गए हैं।
गौरतलब है बीते पांच वर्षों में पाकिस्‍तान का रुपया अपने सबसे निचले स्‍तर पर पहुंच गया है। पाकिस्‍तान में एक डालर की कीमत 150 रुपये तक पहुंच गई है। इसके अलावा मुद्रास्फिति की दर में भी जबरदस्‍त इजाफा देखने को मिला है। आलम ये है कि खाने-पीने की चीजों के दामों में आई तेजी से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। पाकिस्‍तान की आर्थिक हालत को सुधारने के लिए सऊदी अरब, यूएई और चीन ने मदद की है। इसके अलावा अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष से भी कर्ज मिलने पर लगभग सहमति बनती दिखाई दे रही है।
आपको बता दें कराची तट के पास केकरा -1 (Indus G-Block) में खुदाई का काम करीब 5500 मीटर की गहराई तक किया गया था। इस खुदाई में यूएस की ऑयल जेंट कंपनी एक्‍सोन मोबिल, इटली की ईएनआई के साथ कुछ दूसरी कंपनियां भी शामिल थीं। इन सभी के अलावा ऑयल एंड गैस डेवलेपमेंट कंपनी लिमिटेड और पाकिस्‍तान पेट्रोलियम लिमिटेड इन कंपनियों को केकरा में खुदाई में दूसरी सहायता प्रदान कर रही थीं। इन सभी की इस प्रोजेक्‍ट में 25-25 फीसद की साझेदारी थी। बाबर की मानें तो मकसद में नाकाम रहने के बाद यहां पर खुदाई का काम रोक दिया गया है। आपको यहां पर बात दें कि पाकिस्‍तान को अपनी जरूरत का करीब 85 फीसद तेल विदेशों से खरीदना पड़ता है।
खुदाई के लिए कराची के समुद्र में 280 किमी के क्षेत्र को चुना गया था। इसी वर्ष 13 जनवरी को यहां पर खुदाई शुरू की गई थी। कुछ सर्वों में यह कहा गया था कि केकरा भारत के बॉम्‍बे हाई की तर्ज पर ही है। इसी वजह से यहां पर भारी मात्रा में तेल और प्राकृतिक गैस होने की उम्‍मीद भी जताई गई थी। जहां तक बॉम्‍बे हाई की बात है तो आपको बता दें कि यहां से करीब 350,000 बैरल प्रति दिन के हिसाब से कच्‍चा तेल निकाला जाता है। केकरा में निराशा हाथ लगने के बाद खुदाई से जुड़े अधिकारियों ने कहा है कि तेल और गैस का क्षेत्र हमेशा से हाई रिस्‍क और हाई रिवार्ड वाला रहा है। लिहाजा यहां पर फायदा और नुकसान कुछ भी हो सकता है। जहां तक बॉम्‍बे हाई की बात है तो भारत को यहां भी 40 कोशिशों के बाद सफलता हाथ मिली थी।
हालांकि पाकिस्‍तान के फेडरल मिनिस्‍टर फॉर मेरिटाइम अफेयर्स सैय्यद अली हैदर जैदी का कहना है कि पाकिस्‍तान ने यहां पर तेल और गैस की खोज के लिए 18 बार प्रयास किया था। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर ड्रिलिंग की गई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद भी उन्‍होंने यहां पर तेल और गैस मिलने की उम्‍मीद नहीं छोड़ी है। उनका कहना है कि भारत को 43वीं बार में, लिबिया को 58वीं बार में और नॉर्वे को 78वीं बार की गई खुदाई के दौरान इस क्षेत्र में सफलता मिली थी। इस सफलता को पाने के लिए करीब एक दशक का समय भी लगा था। उनका यह भी कहना है कि सरकार इस खोज को बंद नहीं करेगी।
इस मसले पर मंत्री और अधिकारी भले ही कुछ भी कहें लेकिन पाकिस्‍तान की विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने का मन बना लिया है। पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो ने इस मुद्दे के साथ-साथ दूसरे मुद्दों पर भी सरकार को घेरने और विपक्ष को एकजुट करने के मकसद से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। इसमें विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेताओं को शिरकत करने के लिए न्‍योता भेजा गया है। पीएमएल-एन, आवामी लीग, जमात ए इस्‍लामी ने इसकी तसदीक की है। विपक्ष लगातार खराब हो रही पाकिस्‍तान की आर्थिक हालत और लगातार गिरते रुपये पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष निर्वाचन आयोग ने समर्पण कर दियाः राहुल गांधी
Next Article ट्रंप पर उनकी ही पार्टी के सांसद ने की महाभियोग चलाने की मांग

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

शिशोदा सभा की गुरुदर्शन यात्रा श्रद्धा एवं सेवा के साथ सम्पन्न
social
October 6, 2026
दक्षिण मुंबई समाज की गुरुदर्शनम यात्रा 
social
October 6, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत गोरेगांव में पर्यावरण शुद्धि दिवस का सफल आयोजन
social
October 5, 2026
रकुल प्रीत सिंह ने आईटी सर्च से जुड़ी रिपोर्ट्स पर उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं
entertainment
October 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?