By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बच्चों के साथ बन जाइए बच्चा, बच्चों का साथ है सबसे प्यारा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

बच्चों के साथ बन जाइए बच्चा, बच्चों का साथ है सबसे प्यारा

Last updated: December 10, 2018 1:19 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

बच्चों का साथ किसे अच्छा नहीं लगता! पर अमूमन हम उन्हें जिम्मेदारी के रूप में ही देखते हैं। जबकि इनका साथ मजे और सुकून के तौर पर भी देखा जाना चाहिए। बच्चों के साथ बच्चे बन कैसे आप तनावरहित महसूस कर सकती हैं, बता रही हैं चयनिका निगम
बच्चों के साथ समय गुजारना मानो निश्चल दोस्ती। वो दोस्ती, जो आप ‘कैसी हैं, कैसी नहीं’ का निर्णय नहीं देती है, बल्कि आपको बिल्कुल आप जैसा ही रहने देने की पूरी आजादी देती है। बच्चों के साथ को जिम्मेदारी के बजाय मजे और सीख के लहजे से देखने की आदत डालें। इसके लिए आपको मस्ती के भी वो रंग चुनने होंगे, जो बच्चों के पसंदीदा हों। जैसे उन्हें अगर कॉमेडी फिल्म नहीं देखनी है तो उन्हें डोरेमोन ही देखने दें। आप भी उसके साथ देखें। देखने में मजा भी आएगा और आप दोनों का रिश्ता भी मजबूत होगा।
जब हम सब बच्चे थे तो सिर्फ एक टेंशन हुआ करती थी, स्कूल और उसका होम वर्क। पर यह बात ज्यादा देर मन में रह नहीं पाती थी। दोस्तों के साथ खेल की शुरुआत होते ही ये टेंशन मानो छूमंतर हो जाया करती थी। पर यही तनाव छूमंतर करने की कला बड़े होते हुए हम भूल जाते हैं। थोड़ा खुद को समझाइए और अपने आसपास नजर घुमाइए। आपको टेंशन भगाने का इलाज मिल जाएगा। ये इलाज हैं, आपके बच्चे। वही बच्चे, जो प्यारे तो बहुत होते हैं, पर उनकी ज्यादा शैतानी के बाद उनसे उलझन भी होती है। अगर आपको बिना तनाव वाली चाहिए तो घर के बच्चों में सुकून की तलाश शुरू कर दीजिए। क्या होगा इसका तरीका, आइये जानें
दिमाग बातें करता है
ध्यान दीजिए, आपका दिमाग हमेशा कुछ न कुछ सोचता ही रहता है। कभी यहां, तो कभी वहां तक इसकी दौड़ जारी ही रहती है। ऐसे में अपने दिमाग से कहिए कि कुछ देर शांत हो जाए। और ये तब ही दौड़ लगाए, जब आप अपने बच्चे के साथ टीवी देखते हुए मजे कर रही हों। इससे होगा ये कि आप लगातार सोचने की स्थिति में होंगी ही नहीं और आखिर में वर्तमान को महसूस करने के सिवाय आपके पास कुछ नहीं होगा।
बन जाइए कार्टून
बच्चे कार्टून को कितना पसंद करते हैं, ये माता-पिता से बेहतर कौन जानता है। कैसे बच्चे कार्टून कैरेक्टर में खुद को महसूस करने लगते हैं। कैसे उन्हें पूरी दुनिया कार्टून जैसी आसान लगती है। बस आपको बिल्कुल ऐसा ही महसूस करना है। आपको वैसा एहसास करना है, जैसे किसी कार्टून का मुख्य किरदार करता है। जैसे डोरेमॉन या नोबिता। कुछ देर के लिए ही सही, मान लीजिये आप नोबिता हैं। उतने ही शैतान, बेफिक्र और उतने ही नादान। प्रीति अपना किस्सा शेयर करती हैं, देखिये मेरी बेटी जब डोरेमॉन देखती है तो खुद को उसकी दोस्त सुजूका महसूस करती है। वैसे तो बड़ी शैतान है, पर सुजूका बनते ही जहीन बच्ची बन जाती है। उसके साथ कई बार मैं भी कार्टून के किरदार जैसा व्यवहार करती हूं। जैसे मैं खुद को नोबिता जैसा दिखाती हूं। यकीन मानिए, थोड़ी-ही देर में मेरे सारे तनाव दूर हो जाते हैं और जिंदगी आसान लगने लगती है।
बच्चे खेल में भूलते हैं दिक्कत, आप क्यों नहीं?
जैसा कि हम सब जानते हैं कि बच्चे खेल-खेल में अपनी सारी उलझनें भूल जाते हैं। कैसे शिकायतों का पिटारा लेकर बैठा बेटा जब खेल कर लौटता है, तो आप अमूमन उसे दूसरी ही दुनिया में पाती हैं। जरा सोचिए, क्या ऐसा मन का बदलाव आपके साथ भी हो सकता है? जवाब हां है, क्योंकि ये सब कुछ संभव है। इसके लिए आपको कोई भी इंडोर या आउटडोर खेल खेलने की आदत डालनी होगी। ऐसा रोज ऑफिस से लौटने के बाद हो सके तो अच्छा, वरना हफ्ते के आखिर में ऐसा जरूर करें। इसका फायदा आपको जरूर महसूस होगा। आपको शारीरिक स्फूर्ति का एहसास तो होगा ही, मानसिक ऊर्जा भी आपको भरपूर महसूस होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article J&K: असेंबली भंग करने को दी चुनौती, SC ने दखल देना से किया इंकार
Next Article ‘केदारनाथ’ की कमाई में हुई बढ़ोतरी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“फेक बोलने वालों को बैंक स्टेटमेंट दिखा दूँगा”, टॉक्सिक के ₹120 करोड़ वाले सौदे पर दिल राजू का जवाब
entertainment
February 18, 2026
जैकी श्रॉफ लेकर आए ‘मिट्टी की आवाज़’, पर्यावरण जागरूकता की अनोखी पहल
entertainment
February 18, 2026
‘द लल्ला एंथम’ में फिर गूंजा सूबेदार का संदेश, शिखर धवन ने अनिल कपूर से मिलाया हाथ
entertainment
February 18, 2026
एस के जी एंटरटेनमेंट और बेंचमार्क स्टोरीटेलर्स की अगली भव्य फ़ीचर फ़िल्म में अनूपमा परमेश्वरन
entertainment
February 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?