पैकोलिया, बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के सेखुई गांव में बुधवार को एक युवक का शव खेत के पास लगे ट्रांसफॉर्मर के समीप मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक सेखुई गांव का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलने की उम्मीद है।
