इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है और इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। यह बहुचर्चित ऐतिहासिक ड्रामा 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ इस वक्त इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है। फिल्म के ऐलान के बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के दमदार पोस्टर्स और अब तक आए दो शानदार टीजर इसकी इमोशनल कहानी की झलक दिखा चुके हैं। भारत के बंटवारे जैसे दर्दनाक दौर पर बनी यह फिल्म प्यार, त्याग और हिम्मत की एक दिल छू लेने वाली कहानी लेकर आ रही है।
28 जुलाई को रिलीज हुए ‘बंटवारा 1947’ के दमदार ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर रिलीज के बाद सनी देओल, करण देओल और प्रीति जी जिंटा फिल्म के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने सुबह साबरमती रिवरफ्रंट का दौरा किया। इसके बाद तीनों सिल्वर ओक यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों और फैंस से मुलाकात की। बाद में उन्होंने पकवान डाइनिंग हॉल में मीडिया के साथ गुजराती थाली का लुत्फ उठाया और लंच किया। इसके बाद तीनों ने मीडिया के साथ बातचीत भी की। रिलीज से पहले इस प्रमोशनल दौरे ने ‘बंटवारा 1947’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह और चर्चा को और बढ़ा दिया है।
‘बंटवारा 1947’ एक ऐसी इमोशनल कहानी लेकर आ रही है, जो भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाएगी। फिल्म मुश्किल हालात में भी प्यार, हिम्मत, त्याग और कभी हार न मानने वाले जज्बे की कहानी कहेगी। फिल्म में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी फिर से साथ आ रही है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। ‘बंटवारा 1947’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंचे सनी देओल, करण देओल और प्रीति जी जिंटा, खाई गुजराती थाली

