By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बांग्लादेश पीएम शेख हसीना ने सबसे बड़े मंदिर को दी 1.5 बीघा जमीन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

बांग्लादेश पीएम शेख हसीना ने सबसे बड़े मंदिर को दी 1.5 बीघा जमीन

Last updated: October 18, 2018 1:07 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

ढाका:बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने दुर्गा पूजा के मौके पर ढाका के मंदिर को करीब डेढ़ बीघा जमीन गिफ्ट की है। हसीना का यह कदम इस्लाम धर्म वाले मुल्क बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की हिमायती वाली अपनी छवि को मजबूत करने की दिशा में किया जा रहा प्रयास समझा जा रहा है।
शेख हसीना ने सोमवार को बांग्लादेश के सबसे बड़े मंदिर ढाकेश्वरी का दौरा किया। इसी दौरान उन्होंने मंदिर को करीब 50 करोड़ टका (43 करोड़ रुपये) की कीमत की जमीन देने की घोषणा की। हसीना के इस कदम से 60 साल पुरानी मांग पूरी हुई है। इससे ढाका की पुरानी परंपरा को भी सामने लाने का मौका मिलेगा, ढाका का नाम भी ढाकेश्वरी देवी के नाम पर है।
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक हैं। सत्ताधारी आवामी लीग की स्थापना के समय से ही हिंदुओं का समर्थन इस पार्टी को है। बांग्लादेश में संसदीय चुनाव दिसंबर में होने हैं।
पिछले कुछ समय से मंदिर की काफी जमीन पर कब्जा हो चुका है, लेकिन हाल ही में हसीना के निर्देश में, सरकार ने एक अग्रीमेंट की मध्यस्थता की और जमीन को मंदिर को सौंपने का फैसला लिया। बांग्लादेश सरकार ने हमारे सहयोगी ईटी से बातचीत में बताया, ‘इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि आवामी लीग के कार्यकाल में बांग्लादेश ने लगातार आर्थिक विकास देखा है और स्थायित्व का अनुभव किया है। पिछले एक शताब्दी से बांग्लादेश में इसकी कमी महसूस की जा रही थी।’
उन्होंने कहा, ‘इस तरक्की और स्थायित्व का ही परिणाम हैं कि सुरक्षा व्सवस्था बेहतर हुई है, इसका असर यह हुआ कि न सिर्फ अल्पसंख्यक सुरक्षित महसूस करते हैं, बल्कि सभी बांग्लादेशी सुरक्षित महसूस करते हैं।’ हसीना सरकार का स्लोगन है ‘धोर्मो जारजार, उत्सोब शोबार’ (धर्म किसी का भी व्यक्तिगत अधिकार है, लेकिन त्योहार का संबंध सबसे होता है) का पालन जमीनी स्तर पर हो रहा है। इसका उदाहरण इस बात से मिलता है कि साल 2017 में बांग्लादेश में 30 हजार से ज्यादा शांतिपूर्वक दुर्गा पूजा उत्सव हुए। इस साल यह संख्या 31,272 तक पहुंची है।
अधिकारी ने कहा, ‘यदि ऐसा लगातार जारी रहा तो यह विश्व में एक उदाहरण होगा, जब कोई इस्लामिक देश पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष, समावेशी और लोकतांत्रिक है, जो पाकिस्तान के बिल्कुल विपरीत होगा।’

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छह साल बाद पाकिस्तान क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने कबूले फिक्सिंग के आरोप
Next Article कोर्ट में बोलीं एमजे अकबर की वकील, प्रिया के ट्वीट्स मानहानी वाले हैं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?