नई दिल्ली:दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ एम जे अकबर के आपराधिक मानहानि मामले में आज सुनवाई की गई। रमानी ने अकबर पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। कोर्ट ने कहा, अकबर और गवाहों के बयान की जांच 31 अक्टूबर को की जाएगी। सुनवाई के दौरान अकबर की वकील ने रमानी के ट्वीट्स और आरोपों को मानहानी बताया।
एमजे अकबर की वकील गीता लूथरा ने कहा, प्रिया रमानी ने अकबर की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाले ट्वीट किए हैं, और उनके दूसरे ट्वीट को करीब 1200 लोगों ने लाइक किया। प्रिया द्वारा किए ट्वीट अकबर के व्यक्तित्व को ठेस पहुंचाते हैं। इन्हीं ट्वीट्स का जिक्र देश-विदेश की मीडिया ने भी अपने लेखों में किया है। जब तक रमानी सच सबित नहीं कर देतीं तब तक उनके ट्वीट्स मानहानि वाले ही माने जाएंगे।
वकीले ने कहा प्रिया के आरोपों की वजह से एमजे अकबर की 40 पुरानी इमेज को नुकसान पहुंचा है। बता दें कि अकबर ने बुधवार को विदेश राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
कोर्ट में बोलीं एमजे अकबर की वकील, प्रिया के ट्वीट्स मानहानी वाले हैं

