मुंबई। प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र अशोकनगर कांदिवली द्वारा प्रेक्षाध्यान जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत आज बाणडोंगरी, अशोकनगर मुंबई के बाळ मित्र सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडळ में 16 जून 2026, शाम को 5:30 बजे प्रेक्षाध्यान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें 70 परिवारों में घर-घर जाकर प्रेक्षाध्यान के साधकों ने विमला पटेल ,सुश्री नम्रता चिपकर, लता कस्तुरे, संध्या गुरव, रेखा डोके, मनस्वी ढोके, प्रिती पाटील, श्रुती चिपकर आदि कार्यकर्ताओं ने पहले प्रेक्षाध्यान व योग की जानकारी दी। अनेकों लोगों ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज की कार्यक्रम का शुभारंभ दुख हर दंपति ने मंगल भावना के साथ किया।
वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षिका श्रीमती विमला देवी दुगड़, प्रेक्षा प्रशिक्षिका शांताबेन,विमला पटेल ने प्रेक्षागीत का संगान भी किया ।इसके बाद श्रीमती दूगड़ ने प्रेक्षाध्यान का महत्वपूर्ण प्रयोग दीर्घ श्वांस प्रेक्षा समताल श्वांस प्रेक्षा का प्रयोग करवाया। इसके बाद बाळ मित्र मंडळ की तरफ से श्री दुगड का शाल्यार्पण करके सम्मान व अभिनंदन किया गया फिर नम्रता चिपकर ने दुगड का परिचय दिया। इसके बाद वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दूगड ने अपने इस प्रेक्षाध्यान अभियान की सभी को जानकारी देते हुए कहा आचार्य श्री महाप्रज्ञजी द्वारा अन्वेषित इस प्रेक्षा ध्यान को जो वर्तमान में आचार्य श्री महाश्रमण जी की पावन अनुशास्ता में चल रहा है जन-जन तक पहुंचाने का हमारा यह एक सुंदर प्रयास चल रहा है।
प्रेक्षाध्यान का यह अवदान पहुंचे हर घर हर द्वार- बने जन-जन का यह अभियान।
मिले स्वस्थता का अमूल्य उपहार चहुंमुखी विकास के साथ, स्वयं से हो स्वयं का साक्षात्कार। आज यह 8 वां प्रोग्राम था। इस अभियान की गूंज मुम्बई के साथ साथ पूरे भारत स्तर पर हो रही है। इसके बाद प्रेक्षाध्यान के चार सहायक अंग आसन प्राणायाम ध्वनि व मुद्राओं पर विशेष प्रयोग करवाये गए । बाल डोंगरी स्लम बस्ती में समागत भाई बहन दूगड़ जी के कार्यक्रम को सुनकर मंत्र मुग्ध हो गए और कहा कि उनके जीवन का ऐसा पहला प्रोग्राम था साथ ही कुछ भाई बहिनों ने प्रेक्षाध्यान केंद्र से जुड़ने की भी बात कही।
बाळ मित्र सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडळ, बाणडोंगरी द्वारा योग क्षेम वर्ष के उपलक्ष में प्रेक्षाध्यान जन जागृति अभियान

