By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अयोध्या में सरयू आरती के साथ मां भारती की भव्य पूजा, 5100 बत्तियों से गूंजा शहीदों को श्रद्धांजलि का स्वर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

अयोध्या में सरयू आरती के साथ मां भारती की भव्य पूजा, 5100 बत्तियों से गूंजा शहीदों को श्रद्धांजलि का स्वर

Neeraj UP Bureau
Last updated: August 16, 2025 8:06 pm
Neeraj UP Bureau
Share
3 Min Read
SHARE

अयोध्या:- मंदिरों और मूर्तियों की नगरी अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर सरयू नदी के तट पर आयोजित विशेष आरती में देशभक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। जहां एक ओर पूरे देश में 79वें स्वतंत्रता दिवस का उत्साहपूर्ण उत्सव मनाया जा रहा था, वहीं अयोध्या में मां सरयू की नित्य आरती के साथ मां भारती की भव्य आरती ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के हाथों में तिरंगा और मुख से भारत माता की जय-जयकार के नारे गूंज रहे थे।आञ्जनेय सेवा समिति के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष सरयू आरती में 5100 बत्तियों से मां भारती की आरती उतारी गई। यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को समर्पित किया गया। सरयू तट पर देशभक्ति के गीतों की स्वरलहरियों ने माहौल को और भी भावपूर्ण बना दिया। आरती के दौरान मातृभूमि और बलिदानी वीरों के प्रति श्रद्धा, आस्था और कृतज्ञता का भाव स्पष्ट रूप से झलक रहा था। आञ्जनेय सेवा समिति के प्रमुख शशिकांत दास ने बताया, “स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर सरयू आरती का आयोजन विशेष रूप से किया गया। इस दौरान मां भारती की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की गई और 5100 बत्तियों से भव्य आरती उतारी गई। यह आरती देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीर सैनिकों की आत्माओं को समर्पित की गई। आज के दिन हमारा देश आजाद हुआ था, और इस अवसर पर हमने मां भारती और हमारे शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।” इस आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने तिरंगे झंडे लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। सरयू नदी के किनारे गूंजे देशभक्ति के गीतों ने सभी के दिलों में जोश और उत्साह का संचार किया। स्थानीय निवासियों और पर्यटकों ने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे अयोध्या की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का एक अनूठा संगम बताया। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिकता का प्रतीक था, बल्कि देश के प्रति अगाध प्रेम और शहीदों के बलिदान के प्रति सम्मान का भी एक जीवंत उदाहरण बन गया। सरयू तट पर आयोजित इस विशेष आरती ने अयोध्या की पवित्र भूमि पर देशभक्ति की एक नई मिसाल कायम की।

TAGGED:Ayodhyaayodhyanews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink1
Previous Article युवा कांग्रेस ने शुरू किया घर-घर जाकर मतदाता सूची जांचने का अभियान
Next Article चेंबूर ( मुंबई) अभातेमम के निर्देशन में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल चेंबूर द्वारा प्रेक्षाध्यान कार्यशाला आयोजित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?