By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अटल कलश विसर्जित करने के दौरान नाव पलटी, डूबने से बाल-बाल बचे लोग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

अटल कलश विसर्जित करने के दौरान नाव पलटी, डूबने से बाल-बाल बचे लोग

Last updated: August 25, 2018 11:56 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

राजकुमार गौतम/यूपी ब्यूरो
बस्ती। शहर के कुआनो नदी के अमहट घाट पर शनिवार 25 अगस्त की शाम 6.15 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अटल अस्थि कलश विसर्जन के दौरान नाव अत्यधिक भार होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। इस पर सवार सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार, विधायक दयाराम चौधरी और रवि सोनकर सहित कई लोग नदी में गिर गए। अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस जवान बिना देरी किए नदी में कूद पड़े और डूब रहे लोगों को बचाने में लग गए। चंद मिनटों के भीतर ही नदी से एसपी सहित सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सभी डूबने से बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, अटल जी की स्मृति में सर्वदलीय सभा के बाद अस्थि कलश को विसर्जन के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी अमहट घाट पर नदी की ओर बढ़े। साथ में बस्ती के सांसद और विधायकों के अलावा डीएम, एसपी भी मौजूद रहे। पीछे प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन समेत कारवां चल पड़ा।
जिलाधिकारी डा.राजशेखर ने बताया अस्थि कलश विसर्जन के लिए दो नावों की व्यवस्था हुई थी। दोनों पर 15-20 लोगों को सवार होना था। सुरक्षा की दृष्टि से नावों को घाट के किनारे रस्सी से बांधा गया था। एक नाव पर लोग सवार होते और रस्सी खोली जाती इससे पहले क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने से नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे किनारे की तरफ खड़े 7-8 लोग नदी गिर गये।
अचानक हुए हादसे को देख हर कोई हतप्रभ रह गया। तमाम लोग नदी के किनारे से भाग कर बाहर ऊंची और समतल जगह पर पहुंच गए। गनीमत यह रही कि जिधर नाव उलटी उधर ही घाट की दीवार और सीढिय़ां थीं। कई लोग नदी में गिरे तो सीढिय़ों के सहारे लटक गए। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार, सीओ सिटी आलोक सिंह, विधायक हर्रैया अजय सिंह, विधायक महादेवा रवि सोनकर, विधायक दयाराम चौधरी, भाजपा नेता पुष्कर मिश्र नदी में गिरने के बाद डूबने लगे।
एसपी को नदी में गिरता देख पास खड़े सीओ सदर आलोक सिंह कूद पड़े। नाव पर सवार दरोगा जय प्रकाश दूबे ने तेजी से एसपी का हाथ पकड़ लिया। एसपी बाहर निकाले गए तो पानी के बहाव में सीओ डूबने लगे। सीओ को डूबने से स्वाट टीम के प्रभारी विक्रम सिंह ने बचा लिया। पुलिस जवानों और अधिकारियों की मदद से अन्य माननीयों को बाहर निकाला गया। नदी से निकाले गए लोग बाहर निकले तो डर से कांप रहे थे और खुद को सुरक्षित पा ईश्वर को धन्यवाद दे रहे थे।

घटना का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article गरीब बच्चों के साथ मनाई राखी
Next Article त्याग से सजाएं जीवन की झांकी, सुनहरे धागों की राखीः साध्वी कैलाशवती जी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अनेक सामरिक लक्ष्यों पर निशाना लगाने वाली उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल उड़ान-परीक्षण
national
May 10, 2026
16 मई को भोपाल में होगा राम चरण स्टारर पेड्डी का मेगा ट्रेलर लॉन्च
entertainment
May 10, 2026
वरुण धवन और पूजा हेगड़े लेकर आए हैं अल्टीमेट फील-गुड लव एंथम
entertainment
May 10, 2026
अणुव्रत समिति, मुंबई टीम द्वारा सर्व धर्म सम्मेलन मुंबई 2026 में सहभागिता
Mumbai / Maharshtra
May 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?