नई दिल्ली: दो कांग्रेस नेताओं की रविवार को भाजपा नेता एमएस कृष्णा से मुलाकात के बाद पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को कर्नाटक रवाना किया है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कर्नाटक की जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार में उथल-पुथल है। कांग्रेस ने इसे रोकने के लिए मंगलवार को गुलाम नबी आजाद और केसी वेणुगोपाल को भेजा है। माना जा रहा है कि असंतुष्टों को साधने के लिए जल्द ही कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री एचडी. कुमारस्वामी ने कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडु और पूर्व सीएम सिद्धारमैया से मंगलवार को मुलाकात की। उधर, भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य में फिर चुनाव कराया जाना चाहिए, क्योंकि मौजूदा सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है।

