By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अरमान और मायराः ये रिश्ता क्या कहलाता है में शुरू हुआ न्यू जेन गर्ल डैड एरा!
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

अरमान और मायराः ये रिश्ता क्या कहलाता है में शुरू हुआ न्यू जेन गर्ल डैड एरा!

Last updated: February 7, 2026 12:04 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

स्टार प्लस हमेशा से एंगेजिंग और दिल को छू लेने वाले शोज़ देने में आगे रहा है। चैनल के पास भले ही हिट कंटेंट की लंबी लिस्ट हो, लेकिन ये रिश्ता क्या कहलाता है ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है और सालों से उनके साथ एक मजबूत रिश्ता कायम रखा है।
मौजूदा कहानी में शो ने 8 साल का लीप लिया है, जिसके बाद दर्शकों को एक प्यारी सी अरमान और मायरा की फादर–डॉटर जोड़ी मिली है । लीप के बाद अभिरा और अरमान को अपनी-अपनी बेटियों के साथ अलग-अलग रहते हुए दिखाया गया है। जहां अभिरा वाणी के साथ है, वहीं अरमान अपनी जिंदगी मायरा के साथ साझा कर रहा है। अरमान–माइरा की जोड़ी, जिसे प्यार से ArMaira कहा जा रहा है, लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। अरमान एक न्यू-जेन गर्ल डैड के तौर पर नए गोल्स और स्टैंडर्ड्स सेट करता नज़र आ रहा है, जहां उसका प्रोटेक्टिव लेकिन केयरिंग नेचर माइरा के लिए साफ झलकता है। हालिया एपिसोड्स में एक पिता के तौर पर उसकी इमोशनल मौजूदगी और बिना शर्त समर्पण देखने को मिला है, जो उनके खूबसूरत बॉन्ड को और खास बना देता है। वहीं फैंस इस क्यूट जोड़ी पर पूरी तरह फिदा हो चुके हैं।
पिता–बेटी के रिश्ते पर फोकस करती इस कहानी में अरमान और माइरा साथ मिलकर एक सुकून भरी और गर्मजोशी से भरी ज़िंदगी जीते नज़र आते हैं। फेस मास्क लगाना, एक-दूसरे के आउटफिट रिकॉर्ड करना और छोटी-छोटी लेकिन दिल को छू लेने वाली बातों को साथ जीना, इन प्यारे पलों के ज़रिए उनका रिश्ता सामने आता है। यही बॉन्ड दर्शकों के दिल को छू रहा है, जहां अरमान एक समर्पित और केयरिंग पिता के रूप में खूब पसंद किए जा रहे हैं। यह रिश्ता रियल, ऑर्गेनिक और बेहद क्यूट लगता है। इस ट्रैक के ज़रिए स्टार प्लस ने पिता–बेटी के नाज़ुक और खूबसूरत रिश्ते को बड़े ही सादगी भरे अंदाज़ में पेश किया है, जो दर्शकों से इमोशनली जुड़ने में पूरी तरह कामयाब हो रहा है। शो में समृद्धि शुक्ला अभिरा के किरदार में, रोहित पुरोहित अरमान के रूप में, अर्शिया शर्मा माइरा की भूमिका में और सारा किल्लेदार वाणी के किरदार में नज़र आ रहे हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है रोज़ाना रात 9:30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर देखें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जब हकीकत और फिल्म की कहानी आपस में मिल जाएं: अस्फारुल हक मामला बन गया “द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड का आईना”
Next Article भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ बनी ग्लोबल ओटीटी हिट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
national
May 6, 2026
भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसानों की आत्महत्या, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होंगे: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 6, 2026
राघव जुयाल और कोमल पावस्कर की नई जोड़ी है ‘इकाई’ की सबसे बड़ी खासियत
entertainment
May 6, 2026
कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर के 8 आइकॉनिक किरदार जो घर-घर में बने पहचान
entertainment
May 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?