मुंबई:अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते पर जो चुप्पी साध रखी थी उसके बारे में कुछ चौंकाने वाले बयान दिए हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में मलाइका संग अफने रिश्ते को लेकर कई चीजें कुबूल की हैं।
अर्जुन कपूर ने कहा कि इंडियाज मोस्ट वांटेड की स्क्रीनिंग के दौरान दोनों मीडिया के सामने एक साथ इसलिए सामने आए क्योंकि उन्हें और मलाइका संग उनके रिश्ते को हमेशा मीडिया को सपोर्ट मिला है। अर्जुन कपूर का कहना है कि मलाइका उनके रिश्ते को समझती हैं। जहां तक मीडिया की बात रही तो हम दोनों ने ही मीडिया को हमेशा दोनों का साथ में फोटो क्लिक करने की मंजूरी दी है।
अर्जुन कपूर ने आगे कहा कि वह मलाइका संग अपना रिश्ता एकदम साधारण और प्राकृतिक रखना चाहते हैं। वह कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि वो नहीं चाहते हैं कि उनके और मलाइका के रिश्ते को लेकर ये कहा जाए कि वो दोनों अपने रिश्ते को छिपा रहे हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को अकसर ही फोटो क्लिक कराते हुए एक साथ स्पॉट किया गया है। अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी

