मुंबई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरांपथ महिला मंडल मुंबई द्वारा 2023 के गुरूदेव के चातुर्मास के पावन अवसर पर मुंबई महिला मंडल द्वारा आध्यात्मिक भेंट अर्पण करने के लक्ष्य के साथ आगमोत्सव 2023 (11 आगमों की कर आराधना , 11 वें अधिशास्ता की करें अभिवंदना ) का भव्य शुभारंभ भिक्षु चर्मोत्सव के शुभ अवसर पर वर्चुअल हुआ।
प्रथम आगमः विवागसूयम का अध्ययन एवम् विवेचन शुरू करवाया गया। चेन्नई उपासक संतोष जी रांका द्वारा अति सुंदर सरल सहज भाषा में भिन्न भिन्न दृष्टांत के माध्यम से विवेचन दिया गया। जिससे भाई बहनों की उत्सुकता और अधिक प्रवर्द्धमान हुई। विवागसुयम के क्विज का भी आयोजन हुआ जिसमें लगभग 350 से अधिक सदस्य जुड़ रहे है। विवागसुयम की सफलता के बाद इस लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए मुंबई महिला मंडल ने द्वितीय आगम उवासग दसाओ का अध्ययन प्रारंभ करवाने की ओर चरण गतिमान किए। आगामी आगम उवासगदसाओं का विवेचन आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या समणी मलयप्रज्ञाजी द्वारा किया जायेगा। मुंबई महिला मंडल के अध्यक्ष रचना जी हिरण व मंत्री अल्का जी मेहता ने सभी स्वाध्याय पिपासु भाई बहनों से आगम से जुड़ने की प्रेरणा देते हुए गुरूदेव के इंगित का सम्मान करने का आह्वान दिया है। आगम के क्विज में मुंबई कार्यकरिणी से सपना जी डागलिया , सारिका जी बापना व पिंकी जी सांखला का सहयोग मिल रहा है। आगम के ऑडियो बनाने में भांडुप से सीमा जी कोठारी व कांदिवली से प्रतिभा जी जैन का सहयोग मिल रहा है। वीडियो में भांडुप से जितेंद्र जी पोखरणा का सहयोग प्राप्त हो रहा है। जूम एवं यू ट्यूब के माध्यम से लगभग 800 स्वाध्याय प्रेमी भाई बहन जुड़ रहे है । टेक्निकल सहयोग सुचिता जी कोठारी रहा।
तेरापंथ महिला मंडल मुंबई ने किया आगमोत्सव का शुभारंभ
Leave a comment
Leave a comment