मास्को: रूस के तातारस्तान में रविवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। आपातकालीन सेवाओं ने स्पुतनिक को बताया कि सात घायल अस्पताल में भर्ती हैं, शेष 16 लोगों की मृत्यु हो गई है। स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि घायल हुए सात लोगों में से एक की हालत गंभीर है।
रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लेट एल-410 टर्बोलेट विमान था, जिसमें 23 लोग सवार थे।