मुंबई:ठाणे से बलात्कार का एक मामला सामने आया जिसमें एक बाबा ने 16 साल की लड़की से भूत का भगाने के बहाने रेप किया। लड़की की मां ने कथित तौर पर अपराध करने में बाबा की मदद की जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि किशोरी द्वारा नारपोली पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला के एक परिचित को भी गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल लड़की की गर्दन में कई दिनों से दर्द रहता था जिसके बाद लड़की की मां उसे बाबा के पास ले गई. बाबा ने कहा कि इस लड़की के ऊपर इसके मृत चाचा का साया है. लड़की के ऊपर से भूत का साया भगाने के बहाने वह लड़की को जंगल में ले गया।
लड़की मां और उसकी एक जानने वाली महिला ने लड़की को जंगल तक ले जाने में मदद की। जंगल में ले जाकर बाबा ने लड़की के साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि उन पर भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय, बुराई और अघोरी प्रथाओं और काला जादू अधिनियम की रोकथाम और उन्मूलन के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं।