टोक्यो: ओलंपिक के सातवें दिन यानी के गुरुवार को भारत की शानदार शुरुआत हुई है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु का डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। तो वहीं, मेंस हॉकी में भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना को धूल चटा दी है। नौकायन में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह पुरूषों के लाइटवेट डबल स्क्ल्स (क्वालीफिकेशन) में पांचवें स्थान पर रहे। बैडमिंटन बी साइ प्रणीत हारकर बाहर हो गए हैं। तीरंदाजी में अतनू दास तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। मुक्केबाजी में एमसी मैरीकॉम अपना मुकाबला खेलेंगी। उनके अलावा घुड़सवारी और सेलिंग में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
भारतीय तीरंदाज अतनु दास पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में दक्षिण कोरिया के ओह जिन हयेक के खिलाफ शूट आफ में जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।
भारत के बी साइ प्रणीत मेंस सिंगल वर्ग में नीदरलैंडस के मार्क केलिजोउ से हारकर टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। प्रणीत को 14-21, 14-21 से हार झेलनी पड़ी।
हॉकी में भारत की पुरुष टीम ने रियो ओलंपिक की चैम्पियन अर्जेंटीना को 3-1 से हरा दिया है। भारत की ओर से वरुण कुमार, विवेक सागर प्रसाद और हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागे। भारतीय टीम की टोक्यो ओलंपिक में ये तीसरी जीत है। उसने इससे पहले स्पेन और न्यूजीलैंड को हराया था।
भारत ने मेंस हॉकी में दमदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना को धूल चटा दी है। भारत ने 3-1 से करारी शिकस्त दी।
भारत ने मेंस हॉकी में डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना पर एक बार फिर से बढ़त बना ली है। भारत के लिए उसका तीसरा गोल हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में किया। भारत अब 3-1 से आगे हो गया है।
भारत ने मेंस हॉकी में डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना पर एक बार फिर से बढ़त बना ली है। भारत के लिए उसका दूसरा गोल विवेक सागर प्रसाद ने 57वें मिनट में किया। भारत अब 2-1 से आगे है।
भारतीय मेंस हॉकी टीम डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना के खिलाफ जारी मुकाबले में तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक 1-0 से आगे है। भारत के लिए यह गोल वरुण कुमार ने 43वें मिनट में किया।
इंडियन बैडमिंन स्टार पीवी सिंधु ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे गेमों में 21-15, 21-13 से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु अब मेडल से बस एक कदम दूर हैं।
भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का दूसरे गेम में भी शानदार प्रदर्शन जारी है। सिंधु ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ पहला गेम 21-15 से जीता था और अब वह दूसरे गेम में 11-6 से आगे चल रही हैं।
भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ जारी महिलाओं के अंतिम 16 के मुकाबले में पहल गेम 21-15 से अपने नाम कर लिया है।
हॉकी में भारतीय पुरुष टीम का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना से जारी है। पूल ए में खेले जा रहे इस मैच के हाफ टाइम तक दोनों टीमें गोल दागने में विफल रही है।
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु महिला सिंगल्स में अपना अंतिम 16 का मुकाबला खेल रही है। सिंधु पहले गेम में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ 11-6 की लीड ले रखी है।