विरार। तेरापंथ महिला मंडल विरार की कार्यकारिणी का गठन किया गया। महिला मंडल की सलाहकार मन्जुजी सोलंकी व कमलाजी हिंगड़ ने नमस्कार मंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की। मंगलाचरण श्रेया हिरण, पिस्ताजी सांखला व चंदाजी चौहान ने किया।
तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वाधान में विरार महिला मंडल की नवनिर्वाचित संयोजिका हेमा जी सिंघवी नेअपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। नवनिर्वाचित संयोजिका हेमाजी सिंघवी ने अपनी कार्यकारिणी 2021 के सभी सदस्यों का परिचय करवाया और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। गत वर्ष का आय-व्यय का लेख जोखा पूर्व कोषाअध्यक्ष पीस्ताजी सांखला ने सुनाया।
निवर्तमान संयोजिका हेमाजी चोरडिया ने अपने विचार रखे व नवनिर्वाचित संयोजिका हेमाजी सिंघवी,सहसंयोजिका लीना सोलंकी व कोषाध्यक्ष चंदाजी चौहान का कुमकुम का तिलक कर व शाल, माला से स्वागत किया व आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन नवनिर्वाचित सहसंयोजिका लीना सोलंकी ने किया।
विरार महिला मंडल की कार्यकारिणी का गठन
Leave a comment
Leave a comment